रायपुर में ट्रेनिंग के दौरान सब इंस्पेक्टर कैंडिडेट की मौत, सिलेक्शन के बाद रनिंग करते वक्त बिगड़ी तबीयत अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Sub Inspector candidate dies during training in Raipur, candidate Rajesh's health deteriorated while running; he died before reaching the hospital
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. चंद्रखुरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई. राजेश कोसरिया दौड़ रहे थे. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक के परिजन ने इस मामले की जांच की मांग की है. ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेश कोसरिया की ट्रेनिंग सिर्फ एक हफ्ते पहले ही शुरु हुई थी. वह सात साल के लंबे इंतजार के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए सेलेक्ट हुए थे. आज सुबह जैसे ही अभ्यर्थियों को दौड़ने के लिए कहा गया. कुछ दूर दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की लिस्ट में शामिल था. इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है. परिवार का कहना है कि इस दुखद घटना की सही वजह का पता लगाया जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



