स्वास्थ्य विभाग ने गोलबाजार में आकस्मिक निरीक्षण कर 10 दुकानों में 35 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त कर 12900 का लगाया जुर्माना
The Health Department conducted a surprise inspection in Golbazar and confiscated 35 kg of banned polythene from 10 shops and imposed a fine of Rs 12,900
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप और छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत रगड़े के निर्देश पर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के मार्गनिर्देशन में जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मण्डल क्षेत्रीय कार्यालय के वैज्ञानिक मानिक चंदेल, उप अभियंता एस. के. चौधरी, निगम जोन 4 सहायक अभियंता दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर एवं जोन 4 स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग के सम्बंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन बल की मदद से राजधानी शहर रायपुर के गोलबाजार में समाज हित में पर्यावरण संरक्षण के नजरिए से दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन की आकस्मिक जांच और निरीक्षण किया. आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोलबाजार की 10 दुकानों से करीब 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन को जप्त कर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने सम्बंधित दुकान संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 12900 रुपये का जुर्माना किया है. अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



