कक्षा 10वीं की विज्ञान की परीक्षा में नकल करा रहे पर्यवेक्षक, 10वीं साइंस के एक्जाम में खुलेआम चीटिंग, टीचर ने बताए आंसर, नोटिस जारी
Supervisors helping students cheat in class 10th science exam, open cheating in class 10th science exam, teacher told the answers, notice issued
रायपुर : माशिमं सचिव पुष्पा साहू के नेतृत्व वाले राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को राजधानी शहर के परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। आज कक्षा 10वीं की विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र के दौरान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अमलेश्वर की बैठक व्यवस्था भूतल पर बैठक व्यस्था पर्याप्त होने के बाद प्रथम तल में बैठक व्यवस्था रखी गई थी.
इस पर आपत्ति दर्ज करते हुए बैठक व्यवस्था में तत्काल आगामी परीक्षाओं के लिए सुधार करने का आदेश दिया। शासकीय उ मा वि एम जामगांव, शासकीय उ मा वि सांकरा दुर्ग का निरीक्षण दौरान संतोषप्रद पाया गया. पंडित गिरीजाशंकर मिश्रा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण दौरान कई खामियां पाई गई.
2 कक्ष में पर्यवेक्षकों को प्रश्नों के उत्तर बताते हुए पकड़ा. वही 2 पर्यवेक्षक एक ही परीक्षा कक्ष में दोनो डयूटी के दौरान कुर्सी में बैठे मिले। इस पर आपत्ति दर्ज की. कुछ केन्द्रों में परीक्षा विषय से संबधित शिक्षक की डयूटी लगाई गई थी. सचिव श्रीमती साहू ने तत्काल व्यवस्था को दुरूस्त करने की चेतावनी देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया. साथ ही परीक्षा केन्द्राध्यक्ष व सहायक परीक्षा केन्द्राध्यक्ष को कड़ाई से अनुशासन का पालन करने कहा. कवर्धा जिले में 10वीं विज्ञान विषय में 2 नकल के मामले मिले.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



