महानदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, इधर तालाब में तैरती मिली अज्ञात लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
The discovery of an unidentified woman's body in the Mahanadi River caused a stir. An unidentified corpse was found floating in a pond, causing a sensation in the area and police investigating.
तालाब में तैरती मिली अज्ञात लाश
जांजगीर चांम्पा : जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई, राहौद चौकी इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली. स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और फौरन इसकी खबर पुलिस को दी.
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरु कर दी है. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. जिसके चलते आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है.
प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके. फिलहाल शिवरीनारायण पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पहचान के प्रयास जारी हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
महानदी में मिला अज्ञात महिला का शव
जांजगीर चांपा : शिवरीनारायण क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब महानदी नदी में एक अज्ञात महिला का शव पानी में तैरते हुए देखा गया. नदी किनारे मौजूद लोगों ने शव को तैरते हुए देखा तो इसकी खबर शिवरीनारायण थाना पुलिस को दी.
खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया. पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के आसपास बताई जा रही है. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर महिला की पहचान करने में जुटी हुई है.
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है. शिवरीनारायण पुलिस ने नागरिकों से अपील किया कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो फौरन थाना शिवरीनारायण में संपर्क करें।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



