छग में पूरा तंत्र अदानी के हाथों बिक चुका, हसदेव में चल रहे लोकतांत्रिक आंदोलन और आदिवासियों पर सरकार का पुलिसिया दमन -आलोक शुक्ला

The entire system in Chhattisgarh has been sold to Adani the democratic movement going on in Hasdev and the government police repression on tribals Alok Shukla

छग में पूरा तंत्र अदानी के हाथों बिक चुका, हसदेव में चल रहे लोकतांत्रिक आंदोलन और आदिवासियों पर सरकार का पुलिसिया दमन -आलोक शुक्ला

रायपुर : रायपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर छ.ग. बचाओ आंदोलन, हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति, अन्य संगठन के सदस्यों ने कहा कि हसदेव अरण्य में परसा कोल ब्लॉक के विरोध में चल रहे लोकतांत्रिक आंदोलन और आदिवासियों पर अदानी के इशारों पर राज्य सरकार का पुलिसिया दमन और वनों का विनाश करने पर तुली हुई है.
हसदेव बचाओ आंदोलन के संयोजक आलोक शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ में पूरा तंत्र अदानी के हाथों बिक चुका है. परसा कोल ब्लॉक जिसकी ग्रामसभाओं की कोई भी सहमति नहीं थी. वहां भारी पुलिस के दमन से पेड़ो की कटाई कर दी गई.
छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग ने जांच कर यह आदेश लिखा है कि परसा कोल ब्लॉक के लिए जो वन स्वीकृति दी गई है. वह कूट रचित और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दी गई थी.
आयोग ने राज्य सरकार के वन स्वीकृति के अंतिम आदेश को निरस्त करने की अनुशंसा लिखी है. इस रिपोर्ट के जारी होने से पहले पेड़ो को काट दिया गया और अब आयोग का सचिव जो प्रशासनिक व्यक्ति है वह इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के बजाए कार्यालय से ही गायब है.
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय़ आदिवासियों का दमन कर एक पूंजीपति की सेवा में लगे हुए हैं. जो अपने ही समाज के हितों की रक्षा नहीं कर पाए तो प्रदेश की क्या करेंगे. उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ की तकरीबन सभी सीटों को भाजपा की झोली में डालने वाले आदिवासी समाज को भी खुद गहरा चिंतन करना चाहिए.
हसदेव अरण्य में परसा कोल ब्लॉक के लिए हुए वनों के विनाश और आदिवासी लोगों के विरोध को कुचलने हुए पुलिसिया दमन के खिलाफ रायपुर में छात्रों ने प्रदर्शन किया. खनन के लिए हुए फर्जी ग्रामसभा पर अनुसूचित आयोग की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है.
संविधान की पांचवीं अनुसूचित क्षेत्र में ग्रामसभाओं की सहमति बिना ही परसा कोल ब्लॉक के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर समृद्ध जंगल का विनाश किया गया. आदिवासियों के आराध्य देवता के पवित्र स्थल को तोड़ दिया गया. धान की खड़ी फसल में पेड़ो को काटकर फसल बर्बाद कर दी. जब ग्रामीणों ने पेड़ कटाई का विरोध किया तो उन पर बर्बर पुलिसिया दमन हुआ और अब उन्हीं आदिवासियों पर गंभीर धाराओं में अपराधिक मुकदमा दर्ज कर दिया गया. यह सब अपने पूंजीपति मित्र अदानी के लिए किया गया. ताकि उसकी लूट निर्बाध गति से चलती रहे. भाजपा का मोडानी मॉडल पूरे देश को बर्बाद कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb