चोरी की मोटरसाइकिल में घूमने का शौक पड़ा महंगा, मैनपुर पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, बाइक बरामद
The hobby of riding a stolen motorcycle proved costly; Mainpur police arrested two accused and sent them behind bars; the bike was recovered.
गरियाबंद/मैनपुर : छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने मोटर सायकल चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की मोटर सायकल जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मैनपुर पुलिस द्वारा 21 सितम्बर 2025 को हमारा स्टाफ के पेट्रोलिंग में ग्राम धवलपुर की तरफ रवाना हुआ था. दबनई नाला के पास मोटर सायकल स्पेलेंडर काला कलर नम्बर CG04 L 6411 को संदिग्ध लगने पर रोकने का प्रयास किया गया. जो वाहन चालक द्वारा वाहन को बीच रोड में छोडकर जंगल की ओर भागे. जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े. जिसका उनका नाम पत्ता पुछने पर अपना नाम ननचू ऊर्फ फलेश्वर ऊर्फ फनेश्वर बघेल पिता भुवन बघेल निवासी गरियाबंद और पीछे बैठे शुभम सोनी पिता दनिश सोनी निवासी रायपुर का रहने वाले बताए. जिन्हे वाहन के दस्तावेज के बारे में और ड्रायविंग लायसेंस के बारे में पुछताछ किया गया. जो वाहन के बारे में किसी तरह का दस्तावेज नही होना बताया. आरोपी ननचू ऊर्फ फलेश्वर और शुभम सोनी के द्वारा चोरी का वाहन होना कबूल किया.
आरोपियों के निशानदेही पर एक अन्य चोरी के मोटर सायकल को सिकासेर चौक के पास से मोटर सायकल नम्बर CG08 N 7652 को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से थाना मैनपुर में अपराध धारा 303 (2), 111 (2) (ख) (7), 3(5) बी एन एस का केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपी ननचू ऊर्फ फलेश्वर और शुभम सोनी एक आदतन अपराधी है. जिनके खिलाफ गरियाबंद एवं रायपुर के कई थानों में पूर्व के चोरी लूट जैसे अन्य कई मामले दर्ज हैं. उक्त कार्यवाही में थाना मैनपुर पुलिस टीम का विशेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी
01) नाम ननचू ऊर्फ फलेश्वर ऊर्फ फनेश्वर बघेल पिता भुवन बघेल निवासी गरियाबंद
02) शुभम सोनी पिता दनिश सोनी निवासी रायपुर
जब्त सामग्री
दो नाग मोटरसाइकिल
आरोपियों के खिलाफ पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी ननचू ऊर्फ फलेश्वर ऊर्फ फनेश्वर बघेल के उपर पूर्व में भी वाहन चोरी व लूट और अन्य मामले के कई जुर्म दर्ज थाना मैनपुर
01) अपराध क्र. 02/2025 धारा 331 (4), 305, 3(5), 238 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट
02) गरियाबंद में अपराध क्र. 08/2020 धारा 279, 337, 338 आईपीसी, 3/181, 146/196, 5/180 एमवी एक्ट
03) अपराध क्र. 193/2021 धारा 379 आईपीसी
04) अपराध क्र. 151/2023 धारा 379 आईपीसी
05) अपराध क्र. 279/2023 धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी
06) थाना तेलीबांधा जिला रायपुर अपराध क्र. 181/2024 धारा 34 (2) आब. एक्ट का दर्ज हैं.
आरोपी शुभम सोनी पर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर
01) अपराध क्र. 265/2019 धारा 435, 427, 436, 34 आईपीसी
02) थाना पंडरी जिला रायपुर अपराध क्र. 350/20218 धारा 279, 337, 338 आईपीसी दर्ज हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



