बीच सड़क पर तलवार से बर्थडे केक काटन पड़ा महंगा, वीडियो वायरल, पुलिस ने 9 नाबालिग समेत 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Cutting a birthday cake with a sword in the middle of the street proved costly; video goes viral; police arrest 15 accused, including 9 minors.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर के रतनपुर में नेशनल हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर करीब 15 युवकों ने तलवार से केक काटकर और पटाखे फोड़कर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाया. इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें 6 बालिग और 9 नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से तलवार और गाड़ी भी जब्त की है.
मिली जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरखुंडी गांव के रहने वाले ये युवक देर रात अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे. स्कूटी पर चार केक रखे गए और बर्थडे बॉय से तलवार से केक कटवाया गया. इसके बाद युवकों ने बीच सड़क पर पटाखे फोड़कर डायलॉगबाजी करते हुए रील्स बनाई और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
वीडियो सामने आते ही रतनपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई. थाना प्रभारी की टीम ने जांच शुरु की और वीडियो में नजर आ रहे सभी 15 युवकों की पहचान की. इसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया.
पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. साथ ही तलवार और जश्न में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. गिरफ्तार किए गए 15 युवकों में 6 बालिग और 9 नाबालिग शामिल हैं.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 191(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. साथ ही तलवार और जश्न में इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली गई है.
आरोपी
रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
कमलेश कुमार सरवन पिता सुखी राम सरवन
रितेश नायक पिता गणेश नायक
कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
9 नाबालिग आरोपी
सभी ग्राम खैरखूंडी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर छग निवासी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



