बिजली विभाग की भारी लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में तीन कर्मचारी झुलसे, दो की हालत नाजुक, महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरु

Negligence by the electricity department resulted in a major accident, with three employees electrocuted, two in critical condition, and an investigation underway.

बिजली विभाग की भारी लापरवाही से बड़ा हादसा, करंट की चपेट में तीन कर्मचारी झुलसे, दो की हालत नाजुक, महकमे में मचा हड़कंप, जांच शुरु

सक्ती : सक्ती जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है. हसौद में मरम्मत कार्य के दौरान तीन लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गए. हादसे में दो की हालत नाजुक है. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक बिजली विभाग के कर्मचारी निर्धारित कार्य के तहत खंभे पर चढ़कर मेंटेनेंस का काम कर रहे थे. इसी दौरान विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई. जिससे करंट प्रवाहित होते ही तीनों कर्मचारी घायल हो गए.
मरम्मत कार्य के दौरान तीन लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए. हादसे के बाद सभी को फौरन अस्पताल पहुंचाया गया. जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है.
चश्मदीदों के मुताबिक कर्मचारी खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे. तभी अचानक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई. तेज झटके से सभी नीचे गिर पड़े और मौके पर हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस और विभागीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है.
इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t