जंगल से निकाले अंडे को देशी मुर्गियों से कराया हैचिंग, ग्रामीण के घर से 5 मयूर बरामद, चूजों के साथ आरोपी गुलाब सिंह मरावी गिरफ्तार
Eggs taken from the forest were hatched with native chickens 5 peacocks recovered from villagers house accused Gulab Singh Marawi arrested along with chicks
बिलासपुर : जंगल से राष्ट्रीय पक्षी मयूर के अंडे चोरी करने के आरोप में वन विभाग ने एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से कुल पांच मयूर चूजे बरामद किए गए हैं. डीएफओ सत्यदेव शर्मा को शिकायत मिली थी कि सीपत क्षेत्र के गांव मंजूरपहरी में एक ग्रामीण के घर पर मयूर के चूजे रखे गए हैं. इस शिकायत के आधार पर रेंजर पल्लव नायक के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी ग्रामीण गुलाब सिंह मरावी के घर पर छापा मारा.
गुलाब सिंह मरावी के घर से मुर्गियों के चूजों के साथ मयूर के पांच चूजे भी मिले. पूछताछ में मरावी ने कबुल किया कि उसने जंगल से मयूर के अंडे इकठ्ठा किए थे. और फिर देसी मुर्गी के जरिए इन अंडों की हैचिंग कराई थी. वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया है.
इस कार्रवाई में सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर सीपत अजय बेन, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर मंजूरपहरी राजकुमार चेलकर, सचिन राजपूत, उड़नदस्ता प्रभारी श्रीमती संगीता तिर्की, सूरज मिश्रा, जान केनेडी और पाण्डेय शामिल रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



