हॉस्टल संचालक ने कमरे में घुसकर नाबालिग लड़की से की गंदी हरकत, इधर 9वीं की छात्रा से मोबाइल व पैसे देने का लालच देकर गंदा काम, दोनों गिरफ्तार

The hostel operator entered the room and molested a minor girl. He also lured a 9th-grade student with money and a mobile phone; both were arrested.

हॉस्टल संचालक ने कमरे में घुसकर नाबालिग लड़की से की गंदी हरकत, इधर 9वीं की छात्रा से मोबाइल व पैसे देने का लालच देकर गंदा काम, दोनों गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकंडा : सरकण्डा थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिकाओं एवं छात्राओं से छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। दोनों मामलों में पुलिस की तत्परता और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है.
शहर में अपने आपको सम्मानित दिखाने वाले एक हॉस्टल संचालक की असलियत तब सामने आई जब उसने उसी हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग बालिका के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की. सरकंडा पुलिस ने इस गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता “सुरे जिंदगी गर्ल्स हॉस्टल” में रहती है और भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है. 22 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह काम से लौटकर खाना खाकर सो गई थी. दरवाजा बंद करना भूल जाने पर सुबह करीब 5 बजे हॉस्टल संचालक गुरमीत सिंह उसके कमरे में घुस गया और कपड़े हटाकर गलत हरकत करने लगा. बच्ची के शोर मचाने पर भी वह रुका नहीं और दोबारा छेड़छाड़ करने लगा. किसी तरह पीड़िता ने विरोध करते हुए उसके हाथ में काटा. तब जाकर आरोपी वहां से भागा.
पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग से होने की वजह से मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएँ भी जोड़ी गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने फौरन कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. एएसपी शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पांडेय की टीम ने 23 सितंबर को दोपहर 3.45 बजे आरोपी गुरमीत सिंह उम्र 63 साल निवासी लिंगियाडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
यह घटना इस बात का कड़वा सबूत है कि समाज में नकली सम्मान और बाहरी छवि के पीछे किस तरह दरिंदगी पल रही है. सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न सिर्फ आरोपी को जेल पहुंचाया. बल्कि शहर को यह संदेश भी दिया है कि नाबालिग बच्चियों की गरिमा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सरकण्डा : वहीं दुसरे मामले में 23 सितम्बर 2025 को एक प्रार्थिया ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी (कक्षा 9वीं की छात्रा) स्कूल आते-जाते समय मोहल्ले के ही विजय कुमार अतरानी उर्फ अज्जू द्वारा अश्लील इशारे और हरकत से परेशान की जा रही थी. पूर्व में समझाइश देने पर आरोपी ने माफी मांगी थी. लेकिन 22 सितम्बर 2025 को फिर उसने नाबालिग को अश्लील हरकत करते हुए मोबाइल और पैसे देने का लालच दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा.
शिकायत पर थाना सरकण्डा पुलिस ने आरोपी विजय अतरानी उम्र 44 साल निवासी जबड़ापारा, श्रीराम गली को उसी दिन रात 9 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t