स्कूल के बाहर मंडराते मनचले युवक पर कार्रवाई, कन्या शाला के प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने 20 साल के आरोपी को पकड़ा
Action taken against a rowdy youth loitering outside the school; police arrested a 20-year-old accused following a complaint from the girls' school principal.
मुंगेली : पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली मयंक तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े और मुंगेली पुलिस द्वारा शांति भंग होने की अंदेशा पर त्वरित कार्यवाही की.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मुंगेली के प्राचार्य की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस टीम के द्वारा कन्या शाला मुंगेली के गेट के पास 19 सितम्बर 2025 के 13:50 बजे मंडराते हुए मनचले युवक चेतन भास्कर पिता तरूण भास्कर उम्र 20 साल निवासी ग्राम मानपुर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली के खिलाफ पुलिस अधीक्षक मुंगेली के द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मजनु” अभियान के तहत तत्काल कार्यवाही करते हुए शांति भंग होने की अंदेशा पर इस्तगासा क्रमांक 108/565/2025 धारा 170, 126 (बी), 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी. और भविष्य में इस तरह का कृत्य करने वाले मनचले युवकों के खिलाफ कठोर प्रतिबंधात्मक एवं दण्डात्मक कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



