आपत्तिजनक फोटो की धमकी देकर साथ ले गया युवक, ब्लैकमेल कर विवाहिता से 10 दिनों तक रेप, पति ने रखने से किया इंकार, आरोपी दिलराखन गिरफ्तार

The young man took the woman away by threatening her with objectionable photos, blackmailed her and raped her for 10 days, the husband refused to keep her, the accused Dilrakhan arrested

आपत्तिजनक फोटो की धमकी देकर साथ ले गया युवक, ब्लैकमेल कर विवाहिता से 10 दिनों तक रेप, पति ने रखने से किया इंकार, आरोपी दिलराखन गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा जिले में युवक ने विवाहिता को आपत्तिजनक फोटो ससुराल में भेजने की धमकी दी और अपने साथ ले गया. युवक ने 10 दिनों तक युवती को अपने घर में रखकर रेप किया. विवाहिता के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी. विवाहिता को पुलिस ने युवक के कब्जे से बरामद किया. मामला सामने आने पर विवाहिता को उसके पति ने साथ रखने से इंकार कर दिया. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, 28 अप्रैल 2025 की शाम विवाहिता अपने घर से गांव की ओर निकली थी. उसे रास्ते में मानिकप्रकाशपुर निवासी दिलराखन उम्र 22 साल ने रोका और कहा कि उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो उसके पास है. वह फोटो उसके ससुराल में भेज देगा तो पति उसे छोड़ देगा. दिलराखन ने विवाहिता को फोटो ससुराल भेजने की धमकी दी और अपने साथ बाइक में बैठाकर अपने साथ ले गया.
युवक दिलराखन से विवाहिता पहले से परिचित थी. दिलराखन उसे लेकर अपने किराए के मकान अंबिकापुर पहुंचा और उसे 10 दिनों तक अपने साथ रखकर उसके साथ रेप किया. विवाहिता के गायब होने पर गुमशुदगी परिवारजनों ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस ने 7 मई को विवाहिता को अंबिकापुर से बरामद किया. इस दौरान दिलराखन भाग निकला,
विवाहिता के बरामद होने के बाद पति ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया. विवाहिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दिलराखन को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप का जुर्म दर्ज किया है. मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB