युवक ने लगाई फांसी, घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस
The youth committed suicide by hanging himself, his body was found hanging from a noose in a room of the house, sensation spread in the area, suicide note not found, police engaged in investigation
जांजगीर-चांपा : धाराशिव गांव में सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक 24 साल के युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है. जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की खबर मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.
धाराशिव गांव में सोमवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब स्थानीय लोगों ने अजय कुमार चौहान उर्फ पप्पू उम्र 24 साल को उसके ही घर के कमरे में फांसी पर लटका पाया. युवक की पत्नी सोमवार से मायके गई हुई थी. वहीं युवक घर पर अकेला था. घटना की खबर मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है.
फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने शव को पामगढ़ सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद शोक का माहौल है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.
पुलिस का बयान-
पामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि “मृतक अजय चौहान के खुदकुशी की वजह की जांच की जा रही है. अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



