सुने मकान में चोरी, मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, सामान बरामद

Theft in an empty house, police got success in the case, accused husband and wife were arrested and sent behind bars, goods recovered

सुने मकान में चोरी, मामले में पुलिस को मिली कामयाबी, आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे, सामान बरामद

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में सुने मकान में चोरी करने के मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है. पुलिस ने पति-पत्नी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  
मिली जानकारी के मुताबिक 23 दिसंबर 2024 को प्रार्थी अपने परिवार सहित अम्बिकापुर चला गया था. 4 जनवरी 2024 दोपहर वापस अपने घर आया तो देखा कि मकान के अन्दर समान बिखरा पड़ा था. आलमारी से साड़ी, ब्लाऊज, आर्टिफिसियल गहने, चूडी, गले का हार, कान की बाली और सोने का चैन, कान की बाली, अंगूठी बच्चों की मुल्लक में रखे चिल्हर पैसे को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया.
इस रिपोर्ट पर जुर्म दर्ज कर मामला जाँच में लिया गया. पुलिस ने शक के आधार पर ओमप्रकाश करियारे निवासी जगमहंत को पकड़ा. आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पुछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद आरोपी ने बयान में प्रार्थी के घर में चोरी करना और सामान को लाकर अपने पत्नी को देना और कुछ पैसे को खर्च करना कबूल किया.
महिला आरोपी से पूछताछ करने पर महिला ने अपने बयान में चोरी किये सामान कपड़े आदि को अलमारी में रखना और पैसा और जेवर को अपने पति को रखना कबूल किया. आरोपियों के कब्जे से आर्टिफियल गहना, सोने, चांदी का गहने, नगदी 1093 रुपये, कपड़ा, साडी, ब्लाउज, सूट, पैजामा, चूनरी जुमला कीमत 80 हजार रुपए को बरामद किया गया. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI