बाप-बेटे के बीच खेत में काम करने को लेकर हुआ था विवाद, बाप ने की शादीशुदा बेटे की हत्या, सरिया से छाती में मारा, आरोपी पिता गिरफ्तार
There was a dispute between father and son over working in the fields the father murdered the married son hit him in the chest with a rod the accused father arrested
कोंडागांव : कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खगारबेड़ा में बेटे को बार-बार दूसरी जगह काम करने के लिए मना करने और अपने खेत में ही काम करने की बात को लेकर बाप-बेटे में विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने बेटे के सीने पर रॉड से हमला कर जान ले ली. जिसके बाद घायल इलाज ना कराने को लेकर घर में ही पड़ा रहा. जहां रात को घर के आंगन में उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया. कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र का मामला है.
प्रार्थिया लखमी नेताम पति स्व देवेंद्र नेताम निवासी बेलगांव जुनापारा थाना माकड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 सितम्बर 2024 के दोपहर में उसके पति देवेंद्र नेताम उम्र 27 साल और उसके ससुर घुड़ राम नेताम के बीच आपसी घरेलू विवाद होने से उसके ससुर घुड़ला नेताम द्वारा लोहे की छड़ से देवेंद्र नेताम के छाती में मार दिया (घूसा दिया) है, जिससे उसकी मौत हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक जुनापारा बेलगांव निवासी घुड़राम नेताम का गांव से दो किमी दूर खेत खगारगुड़ा में भी एक घर था. जहां बड़ा बेटा देवेंद्र नेताम 27 साल घर के खेत में काम ना करते हुए बाहर काम करता था.
इसी बात को लेकर खेत में बने घर में पिता और पुत्र में आए दिन विवाद होता था. 23 सितंबर की दोपहर को खेत से लौटने के बाद पिता ने फिर से देवेंद्र को खेत में काम करने की बात को लेकर बातचीत करना शुरु किया. बात इतनी बढ़ गई की पिता गुस्से की वजह से खेत में बने घर के एक कमरे में अपने आपको बंद कर लिया.
बेटा देवेंद्र गुस्से में रोशनदार से कमरे में घुसने की कोशिश करने लगा. जिससे गुस्से में आकर पिता ने कमरे में रखे लोहे के रॉड से उसके सीने पर हमला करते हुए रुम से बाहर चला गया. माकड़ी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी घुड़राम नेताम को गिरफ्तार कर 24 सितंबर को गिरफ्तार किया और 25 सितंबर को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



