रायपुर की Hotel Courtyard Marriott में होली खेलने के दौरान अमीरजादों में जमकर मारपीट, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

There was a huge fight between rich people while playing Holi at Hotel Courtyard Marriott in Raipur, FIR registered, police started investigation

रायपुर की Hotel Courtyard Marriott में होली खेलने के दौरान अमीरजादों में जमकर मारपीट, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित Hotel Courtyard Marriott (होटल कोर्टयार्ट मैरिएट) में बीते दिन होली के जश्न के बीच युवाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई. मामला रंग-गुलाल लगाने को लेकर शुरु हुआ और हिंसा में तब्दील हो गया. इस मामले में तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक होटल कोर्टयार्ड में होली की शाम 4 बजे 2 गुटों के आधा दर्जन से ज्यादा युवक मौजूद थे. इनमें मोवा-पंडरी गुरुद्वारा के पास रहने वाले तुषार कुंदनानी, यश, भरत धनेचा, दिनेश, मोहित और अमर सचदेव शामिल हैं. इन युवकों में जबरदस्ती रंग लगाने के चलते विवाद खड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया. मारपीट के बाद तुषार ने तेलीबांधा पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
तुषार ने भरत, मोहित, अमर और दिनेश के खिलाफ अपनी शिकायत में बताया कि वे सभी होली का जश्न मनाने के लिए होटल कोर्टयार्ड पहुंचे थे. इसी दौरान रंग लगाने पर इन चारो ने तुषार और यश को अपशब्द कहे और फिर पाइप से हमला कर दिया.
तेलीबाँधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने धारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2) के तहत एफआईआर कर दी है. दोनों पक्षों का बयान लेकर वैधानिक कार्रवाई की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI