'Khatron Ke Khiladi' Season 14 के लिए इस स्टार को ऑफर हुई सबसे ज्यादा फीस...

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' टीवी का फेमस स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में से एक है। इस शो में कंटेस्टेंट का सामना खतरनाक जानवरों के साथ होता है। ऐसे में रोहित एक बार फिर से अपने थ्रिल और एक्शन से भरपूर शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन 14 के साथ वापसी कर रहे हैं।

'Khatron Ke Khiladi' Season 14 के लिए इस स्टार को ऑफर हुई सबसे ज्यादा फीस...

Rohit Shetty Show Khatron Ke Khiladi 14 : रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी' टीवी का फेमस स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो में से एक है। इस शो में कंटेस्टेंट का सामना खतरनाक जानवरों के साथ होता है। ऐसे में रोहित एक बार फिर से अपने थ्रिल और एक्शन से भरपूर शो खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन 14 के साथ वापसी कर रहे हैं।

ऐसे में इस शो को लेकर नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। इस शो को लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी के कई बड़े स्टार्स के नाम शामिल हैं। ऐसे में अब शो को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। रोहित के शो में आने वाले ये खिलाड़ी इस सीजन सबसे ज्यादा फीस वसूल रहा है। आइए जानते है कौन है वो?

खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए इसने वसूली मोटी फीस

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के मेकर्स ने इस सीजन के लिए कई स्टार्स को अप्रोच किया है। ऐसे में हर बार फीस लेकर भी दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। हर कोई जानना चाहता है कि किस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा कितने पैसे वसूले। फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट और झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी भी इस शो का हिस्सा होंगी। मनीषा की पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें अपने शो के लिए अप्रोच किया है। मनीषा उन पहले कुछ मशहूर हस्तियों में से एक थीं, जिनसे खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए संपर्क किया गया था। हालांकि, किन्हीं कारणों से मनीषा ने शो के लिए हां नहीं किया था, ऐसे में अब मेकर्स ने उनकी फीस भी बढ़ा दिया है।

एक एपिसोड के मिलेंगे इतने लाख

रिपोर्ट के अनुसार मनीषा रानी प्रति एपिसोड करीब 8 से 10 लाख रुपए चार्ज करेंगी। अगर खबर सच है, तो मनीषा खतरों के खिलाड़ी 14 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली प्रतियोगी बन जाएंगी। मनीषा को शो में देखना बेहद ही दिलचस्प होगा। वो शो में चार चांद लगाने के साथ ही अपनी चटपटी बातों से सभी का खूब मनोरंजन करती नजर आएंगे।

इन स्टार्स के नाम आ चुके हैं सामने

'खतरों के खिलाड़ी 14' में शामिल होने के लिए अब तक मनीषा रानी के अलावा आसिम रियाज, शालीन भनोट, दृष्टि धामी, सनाया ईरानी, मोहित सहगल, 'राधा कृष्ण' एक्टर जोहेब अशरफ सिद्दीकी के अलावा, विवेक दहिया, नील भट्ट, विकी जैन, अंकिता लोखंडे, अभिषेक मल्हान, हेली शाह, गशमीर महाजनी, अदिति शर्मा, समर्थ जुरेल, निमृत कौर आहलूवालिया, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, मनस्वी ममगई, शक्ति अरोड़ा जैसे कई बड़े नाम शामिल है। हालांकि, अभी तक इन नामों पर मुहर नहीं लगी है।(एजेंसी)