निर्माणाधीन विशाखापत्तनम रायपुर भारत माला एक्सप्रेस-वे में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, बुज़ुर्ग की मौत, 7 घायल
Tragic road accident in the under construction Visakhapatnam Raipur Bharat Mala Expressway, car falls into ditch, old man dies, 7 injured
धमतरी : मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन भारत माला परियोजना रायपुर विशाखापटनम एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. निर्माणाधीन सड़क पर बिना बैरिकेडिंग के मुरुम के उंचे ढेर छोड़ दिए गए थे. जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 7:30 बजे राजपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित तूफान वाहन नम्बर CG05 AP 5990 खाई में जा गिरी. जिसमें 1 बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए. इनमें से 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को कुरुद अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुरुद जोरातराई से पटेल समाज के लोग सिहावा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर सभी लोग वापस लौट रहे थे. तभी ठेकेदार की लापरवाही से निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर सड़क मुरुम का ढेर लगाकर सड़क को अवरूद्ध किया है. तुफान गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची. चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी मुरुम के ढेर में जंप करने के बाद सीधे खाई में जा गिरी.
इस हादसे में गाड़ी मालिक मेघा निवासी सुखऊ राम पटेल पिता बुधराम पटेल उम्र 65 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. और 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया.
घायलों मे :
कुमार पटेल (58) पिता ठाकुर राम, ग्राम मंदरौद
मनोज पटेल (46) पिता भीषण पटेल, ग्राम खैरा
पुरुषोत्तम पटेल (32) पिता ललित पटेल, ग्राम मेघा
तुलसीराम पटेल (45) पिता गुलाब राम, ग्राम कोकड़ी
नीरज पटेल (35) पिता थनेश्वर पटेल, ग्राम सेलदीप
अन्य 4 घायल जिनकी फ़िलहाल पहचान नहीं हो पाई है.
मृतक सुखाऊ राम पटेल, जो वाहन का मालिक था. उसकी जगह उनके ही एक रिश्तेदार गाड़ी चला रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. धूल, चीखें और टूटे सपनों के बीच सड़क पर पसरी थी ख़ामोशी… हादसा बस कुछ पलों में ज़िंदगी बदल गया.
रक्षाबंधन का पर्व इस बार धमतरी जिले में कई परिवारों के लिए खुशियों की बजाय दर्दभरी यादें छोड़ गया. जिले में बीते 24 घंटे के भीतर अलग-अलग जगहों पर कुल 11 सड़क हादसे हुए. इनमें 17 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. ज़्यादातर हादसे उन लोगों के साथ हुए जो राखी बाँधने या बँधवाने के लिए सफ़र कर रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



