रायपुर से केंद्री लोकल का ट्रायल रन हुआ कामयाब, 14 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह दिखा सकते हैं हरी झंडी, टाइमटेबल जारी

Trial run of Kendri local train from Raipur successful Home Minister Amit Shah can flag it off on 14 December timetable released

रायपुर से केंद्री लोकल का ट्रायल रन हुआ कामयाब, 14 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह दिखा सकते हैं हरी झंडी, टाइमटेबल जारी

रायपुर :  रेलवे ने मंगलवार शाम एमप्टी मेमू रैक (खाली ट्रेन) का ट्रायल रन किया यह ट्रेन केंद्री से नवा रायपुर (सीबीडी) होकर मंदिर हसौद तक चलाई गई जो कामयाब रही.
इससे पहले 3 नवंबर को रायपुर रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी इस रेल लाइन का सुरक्षा निरीक्षण कर चुके हैं. सीबीडी स्टेशन का सीएम विष्णु साय पिछले महीने उद्घाटन कर चुके हैं. इसके अलावा रेलवे ने पिछले ही महीने रायपुर अभनपुर लोकल का टाइम टेबल भी जारी कर दिया था.
संकेत हैं कि अगले सप्ताह रायपुर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 दिसंबर को अभनपुर केंद्री से राजधानी के सिविल स्टेशन तक मेमू लोकल ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं.
यह ट्रेनरायपुर से छूटकर मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी नया रायपुर, केंद्री और अभनपुर पहुंचेगी. रायपुर से सुबह 9 बजे रवाना होकर 9:37 मिनट में अभनपुर पहुंचेगी. शाम 4:20 को छूट कर 4:57 बजे तक नया रायपुर पहुंचेगी. वही ट्रेन शाम 5:30 बजे अभनपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन में आठ बोगी होगी.
2009 से विकसित हो रहे नवा रायपुर के लिए ट्रेने का परिचालन शुरु होने से बसाहट बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी. इससे रहवासियों के यात्रा व्यय और समय दोनों की बचत होगी. यात्रियों को बस किराया 45 रुपए देना पड़ता है. लोकल ट्रेन में 10 रुपए किराया देना पड़ेगा.
मंत्रालय में कामकाज के सिलसिले में नवा रायपुर जाने वाले डोंगरगढ़ से लेकर रायगढ़ तक के लोगों को रायपुर सिविल स्टेशन से ही ट्रेन की सुविधा मिलेगी. वहीं रायपुर के गुढिय़ारी फाफाडीह श्रीनगर और अन्य इलाकों  से नया रायपुर जाने वाले भी इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे. नया रायपुर के सचिवालय, संचालनालय और अन्य कार्यालयों के अप डाउन करने वाले कर्मियों की सुविधा को देखते हुए समय में कुछ बदलाव भी किया जा सकता है. रायपुर से अभनपुर के बीच दो लोकल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी. इसे चलाने रेलवे बोर्ड ने पहले ही अपनी सहमति दे दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI