ट्रक ड्राइवर से मारपीट, बचाव करने वाले टायर दुकान संचालक पर युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

Truck driver assaulted, tyre shop owner attacked with sharp weapons by youths who tried to rescue him, 7 accused arrested

ट्रक ड्राइवर से मारपीट, बचाव करने वाले टायर दुकान संचालक पर युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, 7 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा क्षेत्र में टायर दुकान संचालक के साथ मारपीट करते हुए धारदार वस्तु से हमला करने के मामले में रायपुर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ट्रक में टायर बदलने के दौरान हुए विवाद के बाद टायर दुकान संचालक और उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी, जिसमें धारदार हथियार से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मोहम्मद रहमत अंसारी ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा के पार्किंग नंबर-4 में टायर दुकान का संचालन करता है. 19 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:45 बजे वह अपने बड़े भाई मोहम्मद रुस्तम अंसारी के साथ दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान एक व्यक्ति ट्रक का टायर खरीदने दुकान पर आया. जिसे उसका भाई ट्रक में फिट कर रहा था. उसी समय कुछ युवक वहां पहुंचे और बिना किसी कारण ट्रक चालक के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे.
ट्रक चालक जान बचाने के लिए दुकान की तरफ भागा तो मोहम्मद रहमत अंसारी और उसके भाई ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इस पर आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ भी मारपीट शुरु कर दी. मारपीट के दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी नुकीली धारदार वस्तु से मोहम्मद रहमत अंसारी की पीठ पर वार कर दिया. जिससे उसकी बाईं ओर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा. आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान लगातार जय मार के नारे भी लगाए जा रहे थे.
घटना की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1245/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 118(1), 191(1), 191(3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई. जांच के दौरान प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान की गई. सबसे पहले आरोपी जयप्रकाश साहू को हिरासत में लिया गया. जिससे पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों कपिल साहू, खोमेश साहू, कोमल साहू, सूरज साहू, नारायण साहू और राहुल यादव की संलिप्तता सामने आई.
पूछताछ में आरोपियों ने एक साथ मिलकर ट्रक चालक और टायर दुकान संचालक के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जयप्रकाश साहू द्वारा धारदार हथियार से हमला करना कबूल किया. आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल धारदार वस्तु को भी जप्त कर लिया गया है. सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों में जयप्रकाश साहू (उम्र 26 साल), कपिल साहू उर्फ कोमल साहू (उम्र 19 साल), कोमल साहू (उम्र 21 साल), सूरज साहू उर्फ पाण्डू साहू (उम्र 21 साल), खोमेश साहू उर्फ राजा साहू (उम्र 23 साल), गोविंद यादव उर्फ राहुल यादव (उम्र 19 साल) और नारायण साहू उर्फ खब्बू (उम्र 21 साल) शामिल हैं. सभी आरोपी ग्राम निमोरा, सिलतरा क्षेत्र के निवासी हैं.
आरोपी
जयप्रकाश साहू पिता नेतराम साहू उम्र 26 साल निमोरा, बजरंग बली मंदिर के पास, सिलतरा
कपिल साहू उर्फ कोमल साहू पिता रामचंद साहू उम्र 19 साल ग्राम निमोरा, सिलतरा
कोमल साहू पिता पिताम्बर साहू उम्र 21 साल ग्राम निमोरा, सिलतरा
सूरज साहू उर्फ पांडू साहू पिता सोहन साहू उम्र 21 साल ग्राम निमोरा, सिलतरा
खोमेश साहू उर्फ राजा साहू पिता दौलतराम साहू उम्र 23 साल ग्राम निमोरा, वार्ड 07, सिलतरा
गोविद यादव उर्फ राहुल यादव पिता रामनारायण यादव,उम्र 19 साल, ग्राम निमोरा यादवपारा, सिलतरा
नारायण साहू उर्फ खब्बू पिता जितेन्द्र साहू उम्र 21 साल ग्राम निमोरा अटल चौक के पारा, सिलतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t