बैग में गौमांस रखकर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी देव कुमार और गोविन्द गिरफ्तार, एक फरार, इधर बंद कमरे में गौवंश काट रहे 3 लोग पकड़ाए

Two accused Dev Kumar and Govind were arrested while looking for customers to sell beef in bags, one absconded, while three people were caught slaughtering cows in a closed room

बैग में गौमांस रखकर बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी देव कुमार और गोविन्द गिरफ्तार, एक फरार, इधर बंद कमरे में गौवंश काट रहे 3 लोग पकड़ाए

बैग में गौमांस रखकर बेचने ग्राहक तलाश कर रहे दो आरोपी देव और गोविन्द गिरफ्तार

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला जशपुर में करडेगा पुलिस ने 11 किलो गौमांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों आरोपी बैग में गौमांस रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे. पुलिस को मुखबिर से खबर मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को चौकी करडेगा पुलिस को खबर मिली कि कुछ व्यक्ति बिना नंबर की काली मोटरसाइकिल में एक नीले-लाल बैग में गौवंश का मांस लेकर गोड़अम्बा पंचायत भवन के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं. इस खबर पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की.
पुलिस को देखते ही एक आरोपी मौके से फरार हो गया. जबकि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव कुमार राम उम्र 37 वसाल, निवासी ग्राम जोकारी, नवाटोली, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर, और गोविन्द राम उम्र 26 साल, निवासी ढोडिआरा, चौकी करडेगा, जिला जशपुर के रुप में हुई है.
तलाशी के दौरान उनके पास मिले बैग से काले रंग की प्लास्टिक की 11 थैलियों में कच्चा मांस बरामद किया गया. पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस को गौवंश का मांस होना प्रमाणित हुआ.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 10 के तहत मामला दर्ज किया. आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे ग्राम बनडेगा से गौमांस भरकर बिक्री के लिए जोकारी ले जा रहे थे. इस दौरान मांस परिवहन में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है. फरार तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गौमांस की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी करडेगा प्रभारी उप निरीक्षक भागवत नायकर, आरक्षक कालेश्वर, राजकुमार यादव और सैनिक बंधु राम की अहम भूमिका रही.
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया मुखबिर की खबर पर पुलिस ने 11 किलो गौमांस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है, फरार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बंद कमरे में गौवंश काट रहे 3 लोग पकड़ाए

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बंद और खंडहर घर के अंदर गौवंश को काटा जा रहा था. जिससे गौमांस खाने के लिए आपस में बंटवारा कर सके. लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले. मामला कापू थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पडरापाठ गांव निवासी चमर साय उम्र 55 साल का पुराना घर ग्राम जाताटिकरा में है. उस घर को करीब 10 साल पहले छोड़कर वे दूसरे जगह पर रहने लगे हैं. इसलिए उस घर में ताला लगा होता है. रविवार की शाम को गांव के राजकुमार लकड़ा, रामविलास किस्पोट्टा, सागर लकड़ा, साहिद किस्पोट्टा ने उस बंद घर के ताला को तोड़ा और अंदर चले गए.
इसके बाद वहां गौमांस को काटने लगे. कुछ देर में इसकी जानकारी चमार साय को मिली तो वो अपने साथी राम दयाल कुजूर के साथ अपने पुराने घर पहुंचा. जहां उसने देखा कि गौमांस को काटकर उसे खाने के लिए बंटवारा करने वाले हैं. लेकिन उन्हें देखकर चारों भाग गए. जिसके बाद चमार साय ने मामले की खबर थाना में दी.
इस मामले में कापू थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि घटना की खबर के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है. आरोपी राजकुमार लकड़ा, रामविलास किस्पोट्टा, सागर लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक फरार आरोपी साहिद किस्पोट्टा की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB