नल कनेक्शन को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद, भतीजों ने आरी से किया जानलेवा हमला, चाचा अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
Dispute between uncle and nephew over tap connection, nephews attacked uncle with a saw, uncle admitted in hospital, condition critical
जांजगीर-चांपा : जिले के ग्राम केरा में नल कनेक्शन को लेकर हुए विवाद में दो भतीजों ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित को गंभीर चोटों के साथ सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित रुपेश जांगड़े के मुताबिक उनके नाम पर पंचायत से नल कनेक्शन लिया गया था. रविवार शाम करीब 4 बजे उनके भतीजे अमन और अनुराग उसी कनेक्शन से अपने घर में पानी भर रहे थे. रुपेश ने जब उन्हें अलग कनेक्शन लेने को कहा. तो दोनों भाई भड़क गए.
भतीजों ने चाचा से की मारपीट
आरोपी भतीजों ने चाचा के साथ मारपीट शुरु कर दी. इस दौरान उनकी बहू सुशीला भी आ गई और वह भी गालियां देने लगी. हालात उस समय और बिगड़ गए जब अमन घर से आरी लेकर आया और उससे हमला कर दिया. इस हमले में रुपेश को गंभीर चोटें आईं.
नवागढ़ थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



