दीपक बैज और महंत के साथ CM निवास घेरने चिलचिलाती धुप में पहुंचे हजारों कांग्रेसी, तोड़ दिए 2 बैरिकेट, विकास उपाध्याय- छग बना अपराध का गढ़

Thousands of Congressmen reached in the scorching heat to surround the CM residence along with Deepak Baij and Mahant, broke 2 barricades, Vikas Upadhyay- Chhattisgarh has become a stronghold of crime

दीपक बैज और महंत के साथ CM निवास घेरने चिलचिलाती धुप में पहुंचे हजारों कांग्रेसी, तोड़ दिए 2 बैरिकेट, विकास उपाध्याय- छग बना अपराध का गढ़

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से अपराध के गढ़ बने छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के नेतृत्व में हजारों की तादाद में कांग्रेसजन व आमजन बढ़ रहे अपराध से आहत होकर मुख्यमंत्री निवास घेराव करने व्हाईट हाउस नगर निगम रायपुर से कूँच किया. जिसमें लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय भी इस आन्दोलन में रायपुर लोकसभा के सैंकड़ों कांग्रेसजनों को अपने साथ लेकर आन्दोलन कर रहे थे.
विकास उपाध्याय ने कहा कि जबसे छग में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से भारत देश में आपराधिक मामलों की लिस्ट में यूपी बिहार को पीछे छोड़ छत्तीसगढ़ प्रदेश नंबर वन पर आ गया है. छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है. यहाँ बलात्कार, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती और चोरी जैसे वारदात आम हो गए हैं. जिसका सीधा-सीधा ग्राफ जो सिर्फ छत्तीसगढ़ के कुछ ही जिलों में जनवरी 2024 से वर्तमान की स्थिति तक का आँकड़ा पूरी तरह बयाँ कर रहा है. अगर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों का ग्राफ निकाला जायेगा तो क्या हालत होगी. जिसमें हत्या में 1027, लूट 424, चोरी 7288, बलात्कार 2980, अपहरण 3333 और डकैती में 54 मामले शामिल हैं.
विकास उपाध्याय ने कहा अगर इसी तरह से आपराधिक मामले प्रदेश में बढ़ते रहे तो कांग्रेस पार्टी जनता के न्यायहित में इससे भी ज्यादा आक्रोशपूर्ण आंदोलन करने तैयार रहेगी.
रायपुर में 44 डिग्री तापमान में सभी कांग्रेसी जबरदस्त संघर्ष करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने चल पड़े. जहाँ आधे रास्ते पर ही पुलिस द्वारा बैरिकेटिंग लगाया गया था. जिसमें 2 बैरिकेट को विकास उपाध्याय और कांग्रेसजन तोड़ने में कामयाब हो गए.
विकास उपाध्याय ने कहा कि भ्रष्टाचार की जड़ें जितनी गहरी होंगी. हमारी आवाज उतनी ही बुलंद होगी. भाजपा के इस कुशासन को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है. इस आक्रामक उद्घोषणा के साथ रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ सैंकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध को लेकर विरोध दर्ज कराया.
विकास उपाध्याय और जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में यह घेराव प्रदेश में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित किया गया. जिसका मकसद जनता को भाजपा सरकार की नीतियों और उनके प्रभाव से अवगत कराना है.
विकास उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी के नेतृत्व में किया गया. जिसमें मुख्य रुप से राष्ट्रीय सचिव विजय जांगिड़ और ज़रिता लैतफलांग जी समेत हजारों की तादाद में कांग्रेसजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

इस मौके पर अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतने गर्मी में आप सभी का आना और सीएम हाउस का घेराव करना ऐतिहासिक है. यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के हित के लिये है. यह लड़ाई सरकार के खिलाफ, भाजपा के खिलाफ, छत्तीसगढ़ की जनता की हक की लड़ाई है. छत्तीसगढ़ में माता, बहनों पर अत्याचार हो रहा है. सरकार जागने को तैयार नही वह सत्ता के नशे में मस्त है. छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है.
 बैज ने कहा कि दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी जाती है. वही लोरमी में 7 साल की बच्ची गायब है. कल हमने 10 किमी की पदयात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा. मरवाही में 9वी की छात्रा से बलात्कार हो गया है. बेमेतरा में 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हो जाता है. और हत्या कर दी जाती है. इस प्रदेश में माता, बहनों को बचाना है और भाजपा के सरकार को जगाना है.
 बैज ने कहा कि इससे पहले विधानसभा घेराव, ब्लाक, जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किया गया था. लेकिन सरकार को कोई असर नही पड़ा. छत्तीसगढ़ में बलात्कार, लूट, डकैती, अपरहरण के आंकडे चौकाने वाले है. यूपी, बिहार जैसे हालात बन गये हैं. जहां जुल्म होगा, अन्याय होगा वहां कांग्रेस पार्टी हक दिलाने के लिये 24 घंटे तैयार है.
 बैज ने कहा कि विष्णुदेव सरकार छत्तीसगढ़ में भक्षक बन गये हैं. छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को बचाना है. इसलिये कांग्रेस पार्टी छत्तीसढ़वासियो के हक के लिये लड़ाई लड़ते रहेगी. अहमदाबाद में पार्टी ने तय किया था कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई लड़ेगी. इस अन्याय सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लड़ाई लड़ते रहेगी. आने वाले 3 साल हमें चुप नही बैठना है. सरकार के अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना होगा. हम पूर जज्बे के साथ लड़ाई लड़ेंगे. हमारे संघर्ष को कोई नही रोक पायेगा. हम विधानसभा, लोकसभा, निगम चुनाव हार गये पर हम रुकने वाले नही हम मजबूती के साथ आगे बढ़ेंगे. गोली खाने को तैयार है हर चुनौती के साथ डटे रहेंगे. आंधी निकल चुकी है. गांधी की आंधी कभी नही रूकेगी। मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं, बच्चियों के साथ अत्याचार हो रहा है. विधानसभा जो आंकडे़ आये हैं बलात्कार की घटनाये तेजी से बढ़ रही हैं. मरवाही में आत्मानंद की छात्रा के साथ बलात्कार हो जाता है. रायपुर, दुर्ग, मुंगेली में बलात्कार की घटना हुयी हैं.रोजाना 9 बलात्कार की घटना हो रही है. छत्तीसगढ़ में लूट, डकैती, बलात्कार, चोरी की घटना में बहुत बढ़ोतरी हुयी है और उस पर नशा भी हावी हो रहा है. अभी सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे हैं. आने वाले समय में सभी मंत्रीमडल का घेराव किया जाएगा. आज हम सब पसीना बहा रहे है. क्योकि इतनी गर्मी में भी हमारे कार्यकर्ताओं का मनोबल कम नही हुआ है. कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के हक के लिये लड़ाई लड़ते रहेगी. आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा कि इस सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी के सीने में छुरी से वार किया है. छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में बलात्कार हो रहे हैं. राजधानी अपराध का गढ़ बन गया है. हर क्षेत्र में महिलाओं के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं. मुख्यमंत्री के क्षेत्र में लड़कियों की तस्करी हो रही है. उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में बच्ची गायब है. कांग्रेस ने हमेशा सभी मुद्दों के लिये आवाज उठाई है. छत्तीसगढ़ मे लूट, बलात्कार, डकैती, चोरी की घटनाये बहुत ज्यादा बढ़ गयी है. मां दंतेश्वरी, मां महामया के नाम से जाने वाले छत्तीसगढ़ में महिलाओं का अपमान हो रहा है. भाजपा ने बेटी पढ़ाओं, बेटी बचाओं का नारा दिया है. यह सिर्फ जुमला है. भाजपा के राज में महिलाये सुरक्षित नही हैं. भाजपा महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालो को बचाती है और उनका स्वागत करती है. छत्तीसगढ़ में अपराधियों का मनोबल उंचा हो गया है. क्योकि यहां अपराध पर कोई नियंत्रण नही है. सरकार कोई कदम नही उठाती है. कांग्रेस पार्टी अन्याय और छत्तीसगढ़ के हक लिये लड़ाई लड़ते रहेगी.

एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सासंद फूलेदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायकगण उमेश पटेल, रामकुमार यादव, द्वारिकाधीश यादव, अटल श्रीवास्तव अंबिका मरकाम, कविता प्राणलहरे, हर्षिता बघेल, चातुरी नंद, विद्यावती सिदार, व्यास कश्यप, जनक ध्रुव, दिलीप लहरिया, पूर्व विधायकगण अरुण वोरा, अनीता शर्मा, छन्नी साहू, विनोद चंद्राकर, जनक वर्मा, कुलदीप जुनेजा, चंद्रदेव राय, पंकज शर्मा, पूर्व महापौरगण एजाज ढेबर, हेमा देशमुख, प्रमोद दुबे, महामंत्रीगण कन्हैया अग्रवाल, दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ नेता महेन्द्र छाबड़ा, अजय साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडेय, जिला अध्यक्षगण उधोराम साहू, सुमित्रा धृतलहरे, विजय पांडेय, कुलबीर छाबड़ा, केशव चंद्राकर, पूर्णचंद पाढ़ी, अमीन मेमन, आकाश तिवारी, पंकज मिश्रा, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, शिव सिंह ठाकुर, सत्य प्रकाश सिंह, उषा रजन श्रीवास्तव, अजीत कुकरेजा सहित हजारो की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे.

10 दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सहित जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाली न्याय पद यात्रा

मुंगेली : लोरमी ब्लाक के ग्राम कोसाबाड़ी में बीते 11-12 अप्रैल की दरमियानी रात 7 साल की मासूम बच्ची पिछले 10 दिनों से संदिग्ध हालात में लापता है. जिसकी आज तक कोई जानकारी नही मिलने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने लोरमी के ग्राम कोसावाड़ी से लोरमी थाना तक न्याय पद यात्रा निकाल कर लोरमी थाने का घेराव किया. जिसमें छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज सहित जिला/ब्लाक/शहर/सेवादल/युवा कांग्रेस/महिला कांग्रेस/सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार की आवज बनने बढचढ कर हिस्सा लिया.
गौरतलब हो कि उक्त घटना को करीब 10 दिन होने को है इतने दिन बीत जाने के बाद भी अब तक लापता बच्ची का कोई सुराग नही मिला है. जो चिंता का सबब बना हुआ है. उक्त परिवार से 16 अप्रैल को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मुलाकात कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन भी सौप चुका था. जिसके बावजूद भी बच्ची की पातासाजी को लेकर कोई पुख्ता सुराग नही मिल पाया है. जिसको देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज को अवगत कराते हुए 20 अप्रैल को न्याय पद यात्रा का आयोजन कर लोरमी थाने का घेराव करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया.
दिये गये ज्ञापन के मुताबिक अगर 10 दिन के भीतर बच्ची की सकुशल वापसी कराने मे प्रशासन विफल रहती है. तो कांग्रेस पार्टी कलेक्ट्रट का घेराव करने के लिए मजबूर होगी. जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रसाशन की रहेगी.
कन्या पूजन के बाद हुआ पद यात्रा की शुरुआत –
कोसवाड़ी से लोरमी थाने तक न्याय यात्रा निकालने से पूर्व कन्याओ का पूजन किया गया.जिसके बाद यात्रा की शुरुआत हुई. यात्रा का कोदवा महंत, डोंगरिया, झझपुरी, से गुजरते हुए लोरमी पहुंची. जहाँ बेटी की सही सलामत वापसी के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा थाना का घेराव करने पहुँची. पुलिस प्रशासन के द्वारा पहले से ही थाना से 100 मीटर पहले ही प्रदर्शनकारी थाना का घेराव ना कर सके इसके लिए बेरिकेट्स लगा दिया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौपा गया और न्याय की माँग करते हुए बच्ची को सकुशल पता लगाएं जाने व प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुचारु रुप से करने की माँग किया.
इस अवसर पर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैंज, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह, रोहित शुक्ला, संजीत बनर्जी, थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह, श्याम जायसवाल, दिलीप बंजारा, चुरावन मंगेश्कर, चंद्रभान बारमते, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, राजा ठाकुर, लोकराम साहू, अभिलास सिंह, नवनीत शुक्ला, मोनू यादव सहित बडी तादाद में लोरमी, डिंडौरी, जरहागांव,पथरिया, सरगांव मुंगेली ग्रामीण के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
वर्जन :
बच्ची को गायब हुए 8 दिन से ज्यादा हो गया है. अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है. छत्तीसगढ में लगातार महिलाओें पर आपराधिक गतिविधिया बढ रही है. दुर्ग में 6 साल की बच्ची के साथ दुर्ष्कम हुआ,रायपुर में तीन साल की बेटी के साथ अनाचार हुआ. प्रदेश में ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. जब केन्द्रीय मंत्री एवं छ.ग. सरकार में मंत्री के क्षेत्र में इस तरह के वारदात हो रहे है तो प्रदेश के अन्य जगहो का क्या कहना.. जिसको लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई. ताकि महिलाओं और बच्चियों को न्याय मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB