कार की ठोकर से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस पर अपराध दर्ज नहीं करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर दो शव रखकर किया जोरदार प्रदर्शन

Two people died tragically after being hit by a car, police accused of failing to register a crime, angry family members staged a protest by placing the bodies at an intersection.

कार की ठोकर से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस पर अपराध दर्ज नहीं करने का आरोप, गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर दो शव रखकर किया जोरदार प्रदर्शन

महासमुंद : बसना नगर के शहीद वीर नारायण सिंह चौक में रात करीब 8 बजे दो शव रखकर प्रदर्शन किया गया. मामले में पुलिस पर जम दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा था. तत्काल जुर्म दर्ज करने की बात पर शवों को 112 के माध्यम से रवाना किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक सिंघनपुर में करीब 1:30 बजे एक कार की ठोकर से 2 की मौत हो गई, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम तो हो गया लेकीन मौके पर मौजूद लोगों में तरह तरह की चर्चाएँ है कि मामले को रफा दफा करने के लिए पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज करने में देरी की जा रही थी. इस वजह से शोकाकुल परिवार नाराज हो गए और शव रखकर प्रदर्शन करने लगे.
इसे अत्यंत ही दुर्भाग्य कहा जाना चाहिए कि कार्रवाई के लिए अब शवों को चौराहे पर रखकर प्रदर्शन करना पड़ा. जिसके कारण शासन प्रशासन की छवि अत्यंत ही धूमिल हो रही है. कई लोगों की जुबां पर तो मामले में लेन देन करने तक की बात कही जा रही थी. इस मामले को शांत कराने अनिविभागीय अधिकारी सरायपाली पुलिस सहित पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
आखिर कुछ तो वजह रही होगी जिसके चलते चौराहे पर शव को रखकर प्रदर्शन करना पड़ा. हालाकिं अंत में तत्काल जुर्म दर्ज करने की बात कहने से परिजन शव को लेकर चले गए. लेकिन इस तरह की घटना मन में सिस्टम पर सवाल पूछने को मजबूर कर देती है कि अगर पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय और विश्वास का निर्माण करना चाहती है तो फिर ऐसी नौबत क्यों आती है?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB