होटल में मिली युवती की लाश, कर्मचारियों ने कमरा नंबर 401 की खिड़की से झांका तो गला काटते दिखा युवक, चीख सुनकर पहुंचे कर्मचारी, मचा हड़कंप
Young woman's body found in hotel; staff peeked through the window of room 401 and saw a young man slitting his throat; employees rushed over upon hearing a scream, causing a stir.
रायपुर : राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला समाने आ रहा है. यहां गंज थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर प्रेमी युगल के बीच विवाद के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या किए जाने और युवक के खुद का गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला सामने आया. घटना झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तृतीय तल के कमरा नंबर 401 में हुई. घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 अगस्त को झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल के कमरा नंबर 401 में कृष्ण कुमार भारद्वाज और रिमन मंडावी ठहरे हुए थे. कृष्ण कुमार वाराणसी जिले के मोहावन, दशनंतपुर गोसाई का रहने वाला है. जबकि रिमन मंडावी मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है. दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र दिखाकर नियमानुसार चेक-इन किया था.
चीख सुनकर होटल कर्मचारी पहुंचे
होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच कमरे से युवती के जोर-जोर से चीखने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर होटल के अलग-अलग फ्लोर पर मौजूद कर्मचारी पहुंचे. कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
हालात संदिग्ध लगने पर कर्मचारियों ने मिलकर कमरे की खिड़की तोड़ी. खिड़की से अंदर देखने पर जो नजारा सामने आया. उसे देखकर कर्मचारी सन्न रह गए. चश्मदीदों के मुताबिक युवक चाकू से अपना गला काट रहा था. इससे पहले युवती पर चाकू से हमला किया गया था. युवती गंभीर रूप से घायल मिली.
युवती की मौत, युवक गंभीर
घटना की खबर फौरन पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया. युवती की मौत हो गई. जबकि युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवक ने पहले युवती पर चाकू से हमला किया और इसके बाद खुद का गला रेतकर खुदकुशी की कोशिश किया.
पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कमरे से मिले सामान और अन्य सबूतों को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है. दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ. घटना के पीछे असल वजह क्या थी. इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा.
वाराणसी का युवक, मोहला-मानपुर की युवती
इस घटना ने होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और रायपुर आने का मकसद क्या था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल युवक के बयान को घटना की कड़ियां जोड़ने में अहम माना जा रहा है.
मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम
खबर मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवती कमरे के अंदर मृत मिली. युवक खून से लथपथ था. शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी या संदिग्ध मौत का लग रहा है. लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और होटल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है. मामले की जांच जारीहै.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



