मजदूर के घर मिला 14 लाख कैश, पति बोला- घरों में बर्तन धोने का काम कर पत्नी लेकर आई, इलाके में मची हलचल, महिला फरार, तलाश में जुटी पुलिस

1.4 million rupees in cash found at a laborer's home; husband claims wife brought it home after washing dishes; area stirred, woman absconded, police search underway

मजदूर के घर मिला 14 लाख कैश, पति बोला- घरों में बर्तन धोने का काम कर पत्नी लेकर आई, इलाके में मची हलचल, महिला फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर : बिलासपुर में एक मजदूर के साधारण से घर से 14 लाख रुपये कैश मिलने के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई है. मजदूरी कर परिवार चलाने वाले युवक के घर इतनी मोटी रकम कैसे पहुंची. यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है. शुरुआती पूछताछ में पति ने चौंकाने वाला दावा किया है कि पैसे उसकी पत्नी लेकर आई थी. और वह खुद लंबे समय से उस पर छिपकर पैसा रखने का शक कर रहा था. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नारियल कोठी मधुबन स्थित अटल आवास निवासी विजेंद्र मजदूरी करता है और उसकी पत्नी घरों में बर्तन धोने का काम करती है. बीते दिनों दोनों का खर्च अचानक बढ़ा. नई स्कूटी खरीदी. दूसरी जगह घर निर्माण शुरु किया. घर पर बड़ा ताला लगाना शुरु किया. इन गतिविधियों ने पुलिस का ध्यान खींचा. इसके बाद कोतवाली, तारबहार और एसआईसीयू की संयुक्त टीम ने शनिवार को घर में दबिश दी.
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह रकम किसी रिश्तेदार, पहचान वाले या किसी लेनदेन से जुड़ी है या नहीं. घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रकम का स्रोत और भी संदिग्ध माना जा रहा है. पत्नी की तलाश शुरु कर दी है.
पड़ोसियों के मुताबिक परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी आम और साधारण रही है. ऐसे में 14 लाख कैश मिलना कई नए सवाल पैदा कर रहा है. क्या रकम किसी अवैध गतिविधि से जुड़ी है? क्या महिला किसी और के लिए पैसे रख रही थी? या फिर परिवार के भीतर कोई बड़ा आर्थिक राज छुपा था?
फिलहाल कैश को जब्त कर लिया गया है और पुलिस बैंक डिटेल, मोबाइल चैट और रिश्तेदारों से पूछताछ आगे बढ़ा रही है. मामले में आयकर विभाग की एंट्री भी हो सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t