पांच साल में छग में 5 लाख नौकरियां मिलेगी, CM साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ, शहरी अजीविका मिशन के काम में अव्वल रहा भिलाई

5 lakh jobs will be created in CG in five years CM Sai inaugurated Media Cricket League Bhilai was the topper in the work of Urban Livelihood Mission

पांच साल में छग में 5 लाख नौकरियां मिलेगी, CM साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ, शहरी अजीविका मिशन के काम में अव्वल रहा भिलाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया. उन्होंने होटल मेफेयर रिसॉर्ट में रात्रि विश्राम किया. वे 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे. आज 15 दिसंबर को अमित शाह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रपति पुलिस कलर्स अवार्ड परेड में शामिल होंगे.
इस कार्यक्रम में वह राज्य की पुलिस सेवा को सम्मानित करेंगे. इसके बाद जगदलपुर जाएंगे. जहां वह राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इस दौरान वह सरेंडर किए हुए नक्सलियों से मुलाकात करेंगे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से संवाद करेंगे. 16 दिसंबर को अमित शाह बस्तर से रायपुर लौटेंगे और फिर शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ में शहरी अजीविका मिशन के काम में अव्वल रहा भिलाई नगर निगम

भिलाई : शहरी आजीविका मिशन के सभी मापदंडों के अनुरुप काम करने की वजह से भिलाई नगर निगम पूरे प्रदेश में अन्य निगमों से अव्वल रहा है. मुख्यमंत्री द्वारा भिलाई नगर निगम को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास के लिए भिलाई को द्वितीय स्थान मिला. उत्कृष्टता के क्षेत्र में पीएम स्वनिधि योजना और पीएम स्वनिधि से समृद्वि योजना के लिए उत्कृष्ट पुरस्कार से भिलाई निगम को सम्मानित किया गया. अलग-अलग क्षेत्र में कुल चार पुरस्कार मिले हैं. जो भिलाई शहर के लिए गौरव का बात है. निगम भिलाई अजीविका के क्षेत्र में काम की गतिशीलता और अच्छे संचालन के लिए बेहतर रहा है.
भिलाई नगर निगम की उपलब्धि पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने शहरी आजीविका मिशन की टीम को बधाई दी. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मिशन मैनेजर अमन पटले, नलनी तनेजा, एकता शर्मा ने यह सम्मान हासिल किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित द्रोणाचार्य स्कूल में 2 दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद थे.
साय ने कहा कि यह आयोजन खेल प्रेमियों और मीडिया के खिलाड़ियों के लिए एक ख़ास मौका है. मीडिया के साथी अब तक खबरों की दौड़ में आगे निकलने के लिए आपस में प्रतियोगिता करते रहे हैं. लेकिन खेल के मैदान में खेल भावना के साथ आपस में प्रतियोगिता करते हुए देखना रोमांचकारी अनुभव है. उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी आयोजकों और प्रेस क्लब के साथियों सहित प्रतिभागी के रुप में शामिल हो रहे मीडिया के सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों के मध्य खेल भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन की सराहना की. इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक अमित चिमनानी सहित बड़ी तादाद में क्रिकेट प्रेमी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

पांच साल में छग में पांच लाख नौकरियां सृजित की जाएंगी : मुख्यमंत्री

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के जरिये छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऑनलाइन जुड़कर यह बात कही.
मुख्यमंत्री कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं.अगले पांच साल में छत्तीसगढ़ में पांच लाख नौकरियां सृजित की जाएगी. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन सहित कई अन्य सहायता दी जा रही है. जिसके तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार उपलब्ध कराने पर उद्योगों को उनके वेतन का 40% तक सब्सिडी के रुप में प्रतिपूर्ति की जाएगी.
इस नीति के तहत बस्तर में उद्योग लगाने पर स्थायी पूंजी निवेश अनुदान के तहत उद्योगों को 45% तक की मदद दी जाएगी. वहीं, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति के तहत अगले 10 सालों तक पूंजी निवेश का 150% तक एसजीएसटी वापस भी किया जाएगा. नई नीति के तहत उद्योगों को स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में छूट, साथ ही 10 और तरह के निवेश प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं.
बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट की सहायक इकाइयों के लिए 118 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र भी स्थापित किया जा रहा है. इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा. नई उद्योग नीति में निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 को शामिल किया गया है. इससे वे एक ही जगह पर कई विभागों का क्लीयरेंस प्राप्त कर सकते हैं. यह नीति प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने वाली नीति है. हम इस नीति में ग्रीन इंडस्ट्रीज और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दे रहे हैं.
नया रायपुर को आईटी हब, हेल्थ हब, एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. आईटी और संबंधित फर्मों को रियायती दरों पर प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहे हैं. आईटी सेक्टर में साढ़े तीन हजार से अधिक नौकरियों के सृजन के लिए स्थान आबंटित किए गए हैं.
नया रायपुर अटल नगर की रेलवे लाइन का ट्रायल रन पूरा हो गया है.सीबीडी रेलवे स्टेशन के निर्माण, सड़कों और सार्वजनिक पार्किंग जैसी अधोसंरचनाओं पर 150 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं. तीन अन्य रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जा रहा है. इस साल के आखिर तक नया रायपुर से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी. इनमें आईटी और संबंधित क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, घरेलू उपकरण, रक्षा, फार्मास्युटिकल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI