कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान नदी में डूबा 10 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

A 10-year-old boy drowned in a river during a bath on Kartik Purnima. Rescue operations are underway. The child's death has left his family inconsolable.

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान नदी में डूबा 10 साल का बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. सर्वमंगला मंदिर के पास हसदेव नदी में स्नान करने गया एक 10 वर्षीय बच्चा नदी की गहराई में डूब गया. खबर मिलते ही SDRF और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा.
मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी बच्चा बुधवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा का पुण्य स्नान करने गया. दोनों बच्चे पानी में उतर गए. लेकिन गहराई बढ़ने पर वह अचानक फिसल गया और तेज धारा में बह गया.
साथ गए बच्चे ने उसे डूबते देखा तो घबराकर घाट से बाहर भागा और आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को खबर दी. कुछ देर में SDRF, गोताखोर दल और कोरबा पुलिस मौके पर पहुंच गए और बच्चे की खोज शुरु की.
घटना की खबर फैलते ही आसपास के इलाके के लोग बड़ी तादाद में घाट पर पहुंच गए। बच्चे के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो वहां का माहौल भावुक हो गया. लोगों ने उम्मीद जताई कि बच्चा जल्द सुरक्षित मिल जाए. जबकि नदी की तेज धारा और गहराई की वजह रेस्क्यू टीम को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
मंडी थाना प्रभारी ने बताया कि SDRF की टीम नदी के दोनों किनारों पर तलाश अभियान चला रही है. गोताखोर लगातार नदी की गहराई में जाकर बच्चे की खोज कर रहे हैं. नदी के तेज बहाव और गाद की परतों के कारण रेस्क्यू में देरी हो रही है.
बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हसदेव नदी किनारे सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t