कांग्रेस पार्षद और कांग्रेसी विधायक को जान से मारने की धमकी, सरपंच पति पर लगा MLA को धमकाने का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

A Congress councilor and MLA have received death threats. The Sarpanch's husband has been accused of threatening the MLA. An FIR has been filed, and the police are investigating.

कांग्रेस पार्षद और कांग्रेसी विधायक को जान से मारने की धमकी, सरपंच पति पर लगा MLA को धमकाने का आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस पार्षद को जान से मारने की धमकी

भिलाई नगर : सुपेला थाना अंतर्गत वार्ड 10 के कांग्रेस पार्षद चंद्रशेखर गवई ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की शिकायत किया है. इस मामले में पुलिस ने जुर्मदर्ज कर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि पार्षद चन्द्रशेखर गवई (62 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पार्षद के छोटे भाई गौतम गवई की सास का निधन होने से 7 दिसंबर को घर के पास शांति भोज कार्यक्रम किया गया. घर के सामने परिवार के लोगों ने गाडिय़ों की पार्किंग की थी. रात करीब 10:40 बजे मोहल्ले का शिवम कौशिक अपनी कार में दो साथियों के साथ आया और अत्यधिक तेज आवाज में हार्न बजाते हुए गाडिय़ों को हटाने के लिये कहने लगा.
हार्न बजाने से मना करने पर उत्तेजित होकर शिवम ने पार्षद से गाली-गलौज कर मारने की धमकी देते हुए मारपीट की. पार्षद की बेटी रागनी गवई और प्रार्थी का भाई गौतम गवई झगड़ा छुड़ाने आए तो उन्हें भी शिवम कौशिक व उसके दो साथियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

कांग्रेस विधायक को युवक ने दी धमकी, आरोपी की पत्नी है सरपंच

शिवपुरी : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह को धमकी मिली है. एक जिला बदर रहे शातिर बदमाश ने फोन पर धमकी दी है. धमकी मिलने के बाद कांग्रेस विधायक ने बदमाश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. विधायक को बदमाश ने फोन कर गाली-गलौज देते हुए कई तरह की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस ने विधायक की शिकायत पर जांच कर रही है.
बोला राजनीति करना भूल जाएगा
फोन पर दी गई धमकी में बदमाश ने विधायक से कहा कि राजनीति करना भुला देंगे. धमकी देने वाले बदमाश के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले में छानबीन कर रही है.
अलग-अलग नंबरों से किए फोन
पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह को तीन अलग-अलग नंबरों से एक ही बदमाश ने धमकी दी. विधायक का कहना है कि मुझे लगातार मोबाइल फोन पर बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. ग्राम पंचायत सिंह निवास निवासी प्रभात रावत ने 7 दिसंबर की रात 8:30 बजे अपने मोबाइल और रवि रावत व पवन रावत के नंबर से धमकी दी है. मेरी व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए भी खतरा है. इन व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध अत्यंत गंभीर, दंडनीय एवं शांति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला है.
कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह का कहना है कि पहले भी मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर धमकी दी गई. यह व्यक्ति पहले से भी आपराधिक होकर जिला बदर भी फिर भी शिवपुरी शहर में खुलेआम घूम रहा है.
धमकी देने वाले बदमाश की पत्नी सरपंच है
शिवपुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिंह निवास में प्रभात रावत की पत्नी सरपंच हैं. प्रभात के खिलाफ पहले से सिटी कोतवाली में कई जुर्म दर्ज हैं. साल 2024 में शादी में विवाद के बाद युवक के घर जाकर गोली चलाई थी. हत्या के प्रयास में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित हुआ था. विधायक ने कहा कि धमकी देने वाले से मेरा कोई व्यापार या किसी तरह का लेना-देना तक नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t