स्कूल में खेल शिक्षक की हैवानियत, मासूमों पर बरसाया पाइप का कहर, प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई, स्पोर्ट्स टीचर को किया तत्काल बर्खास्त

The sports teacher's brutality in the school, raining blows of a pipe on innocent children, the management took strict action, the sports teacher was immediately dismissed.

स्कूल में खेल शिक्षक की हैवानियत, मासूमों पर बरसाया पाइप का कहर, प्रबंधन ने की सख्त कार्रवाई, स्पोर्ट्स टीचर को किया तत्काल बर्खास्त

बिलासपुर : तखतपुर के विज्डम द ग्लोबल स्कूल में खेल शिक्षक द्वारा मासूम बच्चों के साथ कथित रुप से शारीरिक हिंसा की घटना सामने आई है. बच्चों ने घर पहुंचने पर अपनी पीठ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान दिखाए। जिससे परिजन और समाज में गहरा आक्रोश फैल गया. स्कूल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षक से माफी मंगवाने के साथ उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया. यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक छात्र आयाश अग्रवाल के अभिभावक अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बच्चे के साथ शिक्षक ने पाइप से कई दिनों तक मारपीट की. बच्चों को डर था. इसलिए उन्होंने यह बात किसी से साझा नहीं की. घर पर कपड़े बदलते समय दादी ने चोटों के निशान देखे। और बार-बार पूछने पर बच्चे ने रोते हुए बताया कि स्पोर्ट्स टीचर ने लगातार उन्हें मार रहे थे.
अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। स्कूल प्रबंधन ने इस मामले में सिर्फ मौखिक आश्वासन दिया कि आगे ऐसा नहीं होगा। प्रिंसिपल और डायरेक्टर ने कहा कि दोषी शिक्षक को हटाने पर विचार किया जाएगा. लेकिन अभिभावकों को इस बारे में कोई लिखित दस्तावेज नहीं दिया गया.
अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने माफी मंगवाकर मामले को टालने की कोशिश की और कहा कि अब आप जो करना चाहो। कर लो. जिससे यह स्थिति स्कूल की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने जैसा मालुम होती है.
जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिल चुकी है. उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल संज्ञान लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. टांडे ने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ मारपीट करना न सिर्फ अमानवीय है. बल्कि दंडनीय अपराध भी है. उन्होंने कहा कि वीडियो और फोटो की जांच के बाद दोषी शिक्षक और स्कूल प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शिक्षक से माफी मंगवाने के साथ उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t