फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, हवा में उछला मासूम, एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, खौफनाक वीडियो आया सामने

A Fortuner ran over children riding bicycles, sending them flying, one child dead and the other in critical condition. A horrifying video has surfaced.

फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, हवा में उछला मासूम, एक बच्चे की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, खौफनाक वीडियो आया सामने

दुर्ग : एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. दुर्ग के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना का खौफनाक मंजर सामने आया है. जहां पाटन से रायपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही फॉर्च्यूनर ने सड़क पार कर रहे दो साइकिल सवार बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम हवा में करीब 2 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरे. हादसे में टकेश्वर साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त प्रहलाद गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद फॉर्च्यूनर सवार घायल बच्चों को खुद ही अस्पताल लेकर गया.
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार से बच्चे टकराए तब वे पहले तो हवा में उछल गए और करीब 30 मीटर तक कार में फंसकर घिसटाते रहे. इधर कार वाले ने तत्काल ब्रेक मारी जिसके बाद आसपास के लोगों ने बच्चों को उठाया और कार सवार उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा. लेकिन उसमें से 12 साल के टिकेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना एक शोरुम के सामने की बताई जा रही है. वहीं हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आ चुका है. जिसमें पूरी घटना कैद है. पुलिस द्वारा फॉर्च्यूनर वाहन को थाने में खड़ा करा लिया गया है. और चालक से पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

इससे पहले अभी हाल में ही बेमेतरा जिले में सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल निवासी तीन मजदूरों की मौत हो गई. और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कारेसरा गांव के करीब छोटे मालवाहक वाहन (टाटा एस) और ट्रक के बीच हुई टक्कर में टाटा एस सवार तीन लोगों पंकज सिंह राजपूत (32), मनोरंजन सिंह (32) और प्रशांता धाड़ा (25) की मौत हो गई और शुभाशीष चक्रवर्ती और वाहन चालक अजय विश्वकर्मा घायल हो गए. उन्होंने बताया कि कंडरापारा बेमेतरा में सुदर्शन रजक की फूलों की दुकान है. जहां पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के निवासी राजपूत, सिंह, धाड़ा और चक्रवर्ती पिछले माह से काम कर रहे थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t