पोंड के पास बाइक सवार की मौके पर मौत, इधर कार और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बच्ची समेत चार लोग घायल

A bike rider died on the spot near Pond, while a car and a pickup collided head-on, injuring four people including a girl

पोंड के पास बाइक सवार की मौके पर मौत, इधर कार और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बच्ची समेत चार लोग घायल

पोंड के पास बाइक सवार की मौके पर मौत

गरियाबंद : गरियाबंद से रायपुर जाने वाले नेशनल हाईवे-130C पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम पोंड के पास माजदा वाहन और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतक की पहचान भी अब तक नहीं हो पाई. खबर मिलने पर पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
माजदा वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. थाना प्रभारी जय प्रकाश नेताम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कार और पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर, बच्ची समेत चार लोग घायल

कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले में बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर नारंगी पुल के पास एक तेज रफ्तार कार और पिकअप वाहन के बीचआमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्ची सहित चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसा कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार थे. जो कुम्हारपारा से कोण्डागांव की तरफ आ रहे थे. पिकअप में भीड़ होने की वजह से टक्कर के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB