शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, खेत में जा घुसी तेज रफ्तार क्रूजर, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल, पसरा मातम

Car returning from a wedding met with an accident, a high speed cruiser entered a field, three women died a painful death, many injured, mourning spread

शादी से लौट रही कार हादसे का शिकार, खेत में जा घुसी तेज रफ्तार क्रूजर, तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल, पसरा मातम

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई. तीन महिलाओं की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. यह मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग क्रूजर में सवार होकर कोंडागांव के भूमका डिगानार के पास शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. सोमवार रात करीब 10 बजे कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर खेत में पलट गई. दर्दनाक हादसे में कार सवार 3 महिला की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हो गए. जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB