तेज रफ्तार बस ने हाइवा को मारी टक्कर, महिला समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल, 6 घायल यात्रियों की चीखों से दहला केन्द्री गांव
A high speed bus hit a Hiva, 3 people including a woman died tragically, many injured, Kendri village was shaken by the screams of 6 injured passengers
अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंद्री गांव के पास मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रही रॉयल ट्रेवल्स की तेज रफ्तार यात्री बस ने एक हाइवा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि छह से ज्यादा मुसाफिर गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4:15 बजे रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस नम्बर CG 04 E 4060 जगदलपुर से रायपुर की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी. और चालक के नियंत्रण खो देने की वजह केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कि पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा. और बस के सामने हिस्से के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी.
घायलों को अभनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहीं कुछ की हालत नाजुक होने पर उन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद रायपुर-अभनपुर हाइवे पर कुछ घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही. इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है.
बस में 20 यात्री सवार थे बस में 20 यात्री सवार थे. इस हादसे में कोंडागांव जिले के सरगीपाल निवासी अजहर अली उम्र 30 साल, जगदलपुर के कुम्हारपारा निवासी बलराम पटेल उम्र 46 साल और महासमुंद जिले के गुरुडीह निवासी महिला बरखा ठाकुर उम्र 31 साल शामिल हैं. तीनों ही यात्री अपने निजी कार्यों से रायपुर की तरफ जा रहे थे.
हादसे में घायल यात्रियों में से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है. इनमें जगदलपुर के अनार गांव के धनीराम सेठिया, कोरबा के A.C.E.L कॉलोनी निवासी गणेश्वर प्रसाद बर्मन, कोंडागांव के अशालनार निवासी तीजन यादव, बलौदाबाजार के भवानीपुर के भूषण निषाद, बिहार के मुंगेर जिले की निवासी सुमन देवी जो वर्तमान में जगदलपुर में रह रही थीं. और बोधघाट की संध्या कुमार शामिल हैं. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
प्रशासन की तरफ से सुरक्षित यात्रियों को वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



