शराब विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बेटे से झगड़े के बाद आरोपियों ने परिवार पर किया चाकू से हमला, बेटे और बहू समेत 4 घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

Elderly man murdered in liquor dispute, after quarrel with son, accused attacked family with knife, 4 injured including son and daughter-in-law, 7 accused arrested

शराब विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बेटे से झगड़े के बाद आरोपियों ने परिवार पर किया चाकू से हमला, बेटे और बहू समेत 4 घायल, 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने सामूहिक मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ बिरेझर चौकी में 296 (ख),115 (2),351 (2),103(1) ,191(1), 191(3),331(8) बीएनएस.के तहत केस दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून की रात ग्राम कोडे़बोड थाना अंतर्गत एक गंभीर घटना में सात आरोपियों द्वारा एक ही परिवार पर लाठी, डंडा एवं धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में प्रार्थिया बिसनी बाई नवरंगे के पति कोमल नवरंगे की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं उनका बेटा रंजित नवरंगे गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनका सरकारी अस्पताल कुरुद में इलाज जारी है.
प्रार्थिया द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की शुरुआत गांव के ही सत्यम नागरची एवं करण यादव द्वारा मामूली सी शराब पीने की बात को लेकर उनके बड़े बेटे रमेश नवरंगे से हुई झड़प से हुई. इसके बाद रात करीब 11 बजे और दुबारा रात 1 बजे गांव के रामखिलावन नेताम, टोकेश साहू, करण यादव, रितिक गाड़ा, लकेश ध्रुव, सत्यम नागरची एवं ग्राम मरौद के टेकराम सतनामी, लाठी-डंडा और चाकू लेकर घर में घुसे और परिवारजनों पर गंभीर हमला कर दिया. हमले में कोमल नवरंगे को चाकू से गंभीर रुप से घायल किया गया. जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस पूरे घटनाक्रम में प्रार्थिया सहित उनके बेटे और बहू को भी गंभीर चोटें आई हैं. जिस पर बिरेझर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर शव पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई एवं चौकी बिरेझर के अपराध क्र.169/25 गंभीर धारा 296 (ख),115(2),351 (2), 103(1), 191(1), 191(3), 331(8) बीएनएस.के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों कोगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है
आरोपी
1. सत्यम नागरची पिता केशव नागरची उम्र 24 साल साकिन कोड़ेबोड़
2. रामखेलावन उर्फ राजा नेताम पिता फूलसिंह नेताम उम्र 32 साल साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़
3. लकेश ध्रुव पिता कुम्भकरण ध्रुव उम्र 28 साल साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़
4. टोकेश साहू पिता लक्ष्मी नारायण साहू उम्र 26 साल साकिन ग्राम-कोड़ेबोड
5. टेकराम उर्फ टेकू पिता स्व कन्हैया लाल, साकिन ग्राम-मरौद
6. करण यादव पिता प्रदीप यादव उम्र 20 साल साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़
7. रितिक गाड़ा पिता रोहित सागर उम्र 22 साल साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB