रायपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी और 2 साल का बच्चा भी घायल, नवापारा में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत से दो घायल
A car collided with a motorcycle in Raipur, killing a young man, injuring his wife and two-year-old child. Two motorcycles collided in Navapara, injuring two others.
रायपुर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी और 2 साल का बच्चा भी घायल
रायपुर : डीडी नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की सिर पर गंभीर चोटें आईं. जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, युवक की पत्नी और दो साल का बच्चा भी घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है. यह हादसा रायपुर के अश्विनी नगर निवासी तेली समाज के अब्दुल रज्जाक देवंदया के परिवार से जुड़ा है. जिससे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अफजल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका भतीजा मोहम्मद रजा देवंदया उम्र 32 साल 14 सितंबर की रात करीब 10 बजे दुर्ग से रायपुर लौट रहा था. उसके साथ उसकी पत्नी और दो साल का बच्चा बाइक पर सवार थे. तभी डीडी नगर क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार इंडिगो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. कार रायपुर पासिंग नंबर की बताई जा रही है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहम्मद रजा देवंदया बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और कार उसे करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को खबर कर घायल परिवार को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने मोहम्मद रजा देवंदया की नाजुक हालतके चलते इलाज शुरु किया. लेकिन सिर पर लगी चोटें इतनी गंभीर थीं कि वह बच नहीं सका. वहीं, उसकी पत्नी और बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन उन्हें इलाज की जरुरत है.
डीडी नगर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि कार चालक की लापरवाही और तेज गति इस हादसे की असल वजह रही. पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है.
मोहम्मद अफजल ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा परिवार के साथ लौट रहा था और पूरी तरह से सतर्क था. फिर भी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया.
पुलिस अधीक्षकों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी है. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर बल दिया गया है. ताकि ऐसे हादसे भविष्य में रोके जा सकें. यह हादसा एक बार फिर सड़क पर वाहन चालकों की लापरवाही और नियमों की अनदेखी की गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है.
मोहम्मद रजा देवंदया की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
वापारा में दो मोटर साइकिल की भिड़ंत से दो घायल
अभनपुर/नवापारा : बुधवार शाम गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया. नवापारा इलाके में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे का वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है. जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइक आपस में टकरा गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



