सुबह नदी में मिली लाश, हादसा या कुछ और? मछली पकड़ने गए बुजुर्ग का संदिग्ध हालत में मिला शव, सच्चाई की परतें खोलने में जुटी पुलिस
A dead body was found in the river this morning. Accident or something else? The body of an elderly man who had gone fishing was found in suspicious circumstances. Police are trying to unravel the truth.
गरियाबंद/नहरागांव : घने कोहरे और सन्नाटे से ढकी सुबह ने सोमवार को नहरागांव के लोगों को दहशत में डाल दिया. सुबह करीब 7 बजे, मछली पकड़ने के लिए निकले ग्रामीणों की नज़र नदी के किनारे पड़े एक शव पर पड़ी. करीब से देखने पर साफ हुआ कि वह काशी राम निषाद उम्र 60 साल है.
मिली जानकारी के मुताबिक काशी राम बीते दिन से मछली पकड़ने नदी गया हुआ था. और अक्सर रात में अकेले जाकर मछली पकड़ता था. ग्रामीणों ने घटना की खबर फौरन थाने में दी. खबर मिलते ही थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव की टीम मौके पर पहुंचे. मृतक को बाहर निकाला गया और फौरन अस्पताल भिजवाया गया.
जांच में प्राथमिक जानकारी यह सामने आई कि काशी राम अक्सर विद्युत तार डालकर मछली मारने का जोखिमपूर्ण तरीका अपनाता था. पुलिस टीम हर संभावना पर काम कर रही है. थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटनास्थल से सबूत इकठ्ठा किए गए हैं. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया. गांववालों से पूछताछ जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



