रायपुर में घरेलू विवाद को लेकर सास को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी दामाद विरेंद्र को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
In Raipur, a man killed his mother-in-law over a domestic dispute. Police arrested the accused son-in-law, Virendra, and sent him behind bars.
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में हत्यारें दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने अपनी बेटी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सास की हत्या कर दी. घटना के बाद पकड़े जाने के डर से फरार हो गया था. पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 नवम्बर 2025 को थाना माना पुलिस को खबर मिली कि ग्राम बरौदा फोकटपारा माना कैम्प निवासी राजबाई बांधे पति उदय राम बांधे उम्र 65 साल की इलाज के दौरान डी के एस अस्पताल रायपुर में मौत हो गई .है जिस पर थाना माना में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में पाया गया कि 4 नवम्बर 2025 को शाम करीब 5:30 बजे मृतिका का दामाद विरेन्द्र कुर्रे के द्वारा किसी बात को लेकर अश्लील गाली-गलौच कर आज इस घर से किसी न किसी का लाश उठेगी बोलकर अपनी बेटी को अपने घर ले जाने के लियें बच्ची का बाल पकडकर खींचकर ले जा रहा था.
उसी दौरान मृतिका राज बाई बांधे ने मना किया तो आरोपी जान से मारने की नियत से हाथ मुक्का से जोर से तीन-चार बार राज बाई बांधे के दाहिने आंख के पास चेहरे पर मार दिया. जिससे वह वहीं गिर गई. जिसे इलाज के लिए डी के एस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
आरोपी विरेन्द्र कुर्रे द्वारा अपनी सास राज बाई बांधे को हाथ मुक्का से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ थाना माना में अपराध क्रमांक 326/25 धारा 103 बी एन एस का जुर्म दर्ज किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुये उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर आरोपी विरेन्द्र कुर्रे को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर अपनी सास की हत्या की घटना को अंजाम देना कबूल किया.
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष तिवारी थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, आर. लक्ष्मीनारायण साहू तथा थाना माना से सउनि. विजय नेताम, आर. रामकृष्ण सिन्हा एवं पवन त्रिपाठी की अहम भूमिंका रहीं.
गिरफ्तार आरोपी
विरेंद्र कुर्रे पिता रम्मू कुर्रे उम्र 30 साल निवासी देवपुरी सतनाम चौक के पास थाना माना रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



