कुर्रा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की ठोकर से अभनपुर के बाइक सवार युवक की मौत, पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
A tragic accident occurred near Kurra, a young man from Abhanpur died after being hit by an unknown vehicle, causing mourning and police investigating.
अभनपुर/गोबरा नवापारा : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं यहां रहे हैं. आए दिन कई लोगों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो रही है. इसी बीच बीती रात राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर-राजिम मार्ग पर अज्ञात वाहन की ठोकर से अभनपुर निवासी राहुल वैष्णव की दर्दनाक मौत हो गई. ये पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाइक सवार युवक घायल हालत में ग्राम कुर्रा के पास गिरा मिला. युवक को रायपुर अस्पताल भेजा गया था. फ़िलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



