खेत में काम कर रहे परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे को डॉक्टर ने घोषित किया मृत, पिता और पत्नी की हालत नाजुक, पसरा मातम

A family working in the fields was struck by lightning; the son was declared dead by a doctor, while the father and wife were in critical condition, leading to widespread mourning.

खेत में काम कर रहे परिवार पर गिरी आकाशीय बिजली, बेटे को डॉक्टर ने घोषित किया मृत, पिता और पत्नी की हालत नाजुक, पसरा मातम

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी के तखतपुर क्षेत्र में शुक्रवार को आसमान से मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली ने एक परिवार को गहरा सदमा दे दिया. इस हादसे में पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह पूरा मामला तखतपुर के भथरी गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भथरी में खेत में काम कर रहे नागेश्वर केवर्त, उसके पिता और पत्नी अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. इस हादसे में नागेश्वर केवर्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए.
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने फौरन घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता राशि दिलाने की मांग की है. लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली से किसान और ग्रामीण दहशत में हैं. मौसम विभाग ने ऐसे हालात में लोगों को खेतों और खुले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t