रायपुर में सरकारी स्कूल के महिला टीचर की बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड ने चरित्र शंका में पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी प्रेमी अमित सिसोदिया गिरफ्तार

A female government school teacher was brutally murdered in Raipur. Her boyfriend stoned her to death due to suspicion of her character. The accused, Amit Sisodia, was arrested.

रायपुर में सरकारी स्कूल के महिला टीचर की बेरहमी से हत्या, ब्वॉयफ्रेंड ने चरित्र शंका में पत्थर मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी प्रेमी अमित सिसोदिया गिरफ्तार

रायपुर : एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना है. उरला थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल का शांत परिसर उस वक्त सनसनी का केंद्र बन गया. जब वहां एक महिला की बुरी तरह क्षत-विक्षत लाश मिली। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में भय और बेचैनी फैला दी है.इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी अमित सिसोदिया (पारधी) को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बेदराम साहू ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 मार्च .2026 को शाम को कुछ बच्चों ने बताया कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत शासकय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के अंदर पीछे में एक महिला का शव पड़ा है. जिसके सिर और चेहरा में पत्थर से चोट लगा है और खूर से सना हुआ पत्थर शव के पास पड़ा है. खबर मिलते ही पुलिस टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरु कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. 
इस रिपोर्ट पर प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या करना मालुम होने पर थाना उरला में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अप.क्र 111/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया.
शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला पारधी पारा की रहने वाली सरकारी स्कूल के महिला टीचर राधा पट्टी पति दशरथ पट्टी उम्र 30 साल है. जिसका पता निवासी पौनी थाना बेनीबोरी जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश हाल पता पारधी मोहल्ला थाना उरला है. उनके सिर और चेहरे पर किसी भारी चीज से कई वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.  वह अपने पूर्व पति को छोड़कर आरोपी अमित सिसोदिया के साथ रह रही थी.
पुलिस ने मामले में शामिल उरला निवासी अमित सिसोदिया की पतासाजी कर पकड़ा. पूछताछ में आरोपी द्वारा मृतक महिला को प्रेमिका होना बताने के साथ उसके साथ ही निवास करना बताया और चरित्र शंका होने पर गुस्से में आकर उक्त हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया. जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी अमित सिसोदिया (पारधी) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पत्थर जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
अमित सिसोदिया पारधी पिता कृष्णा कुमार सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी पारधी पारा थाना उरला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB