गरियाबंद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लाख रूपये के 8 नग हीरे समेत तस्कर को किया गिरफ्तार, एक हफ्ते के भीतर हीरा की दूसरी कार्यवाही
Gariaband police achieve major success, arresting smuggler with 8 diamonds worth ₹4 lakh, second diamond action within a week
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरा तस्करों के खिलाफ अपनी जंग तेज कर दी है. महज एक हफ्ते के भीतर पुलिस ने तस्करी के एक और बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 8 नग बेशकीमती हीरे बरामद किए गए हैं. जिनकी बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद की स्पेशल टीम को गुप्त खबर मिली कि शोभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति बेशकीमती हीरे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा है. पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की. और संदिग्ध को धर दबोचा.
पकड़े गए आरोपी की पहचान डमरू लाल लहरे उम्र 52 साल, निवासी उमरकोट, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के रुप में हुई है. पुलिस ने आरोपी के पास से हीरों के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक लाल-काले रंग की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल नबर OD 24 N 6802 को भी जब्त किया है.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2)बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम जांच जारी है.
गरियाबंद पुलिस की यह कार्रवाई इसलिए भी अहम है क्योंकि इससे ठीक पहले 24 मार्च को पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की थी. उस समय पुलिस ने एक अन्य तस्कर के पास से 34 नग हीरे बरामद किए थे. लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से हीरा तस्करी के काले कारोबार में हड़कंप मच गया है.
आरोपी
डमरू लाल लहरे पिता गोविंद राम लहरे उम्र 52 साल निवासी अधिकारिगुड़ा उमरकोट थाना उमरकोट जिला नवरंगपुर उड़ीसा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



