अवैध संबंध के शक में परिवार पर तलवारों से हमला, महिला की आंख निकालकर हत्या, 7 घायल, पोती बोली- तलवार से गाय-बकरी की तरह काटा, गांव में तनाव का माहौल
A family was attacked with swords on suspicion of an illicit relationship. A woman was gouged out and killed, leaving seven injured. Granddaughter claims she was hacked to death like a cow or goat with a sword. Tension grips the village.
बिलासपुर/रतनपुर : बिलासपुर जिला में पेंडरवा गांव के रतनपुर थाना क्षेत्र में एक खौफनाक हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया. एक शख्स ने पत्नी के अवैध संबंध के होने के शक में पूरे परिवार पर तलवार से हमला कर दिया. हमले में मुराद बेगम की मौत हो गई. जबकि परिवार के 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह सनसनीखेज मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के पेंडकवा गांव का है. तजा अपडेट के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने सुरेश श्रीवास, उमेश श्रीवास और दो नाबालिग कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेश श्रीवास अपने दो बेटों नैतिक श्रीवास और सुमित श्रीवास के साथ गांव पहुंचे थे. उनका निशाना शेख सलीम और चांदी खान थे. लेकिन दोनों के नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुस्से में उनके परिवार पर हमला कर दिया. हमले के दौरान आरोपियों ने तलवार से ताबड़तोड़ वार किया. तलवार के वार से कई लोग लहूलुहान हो गए. इस हमले में शेख सलीम की मां मुराद बी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना इतनी भयानक थी की गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के माहौल में आ गए.
इस हमले में परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 5 बच्चे भी शामिल है. सभी घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध की आशंका है. बताया जा रहा है कि सुरेश श्रीवास की पत्नी के शेख सलीम के साथ संबंध होने के शक में उसने पहले पत्नी को तलाक दिया और फिर बदले की भावना से इस हमले को अंजाम दिया. घायलों में सोना परवीन (पिता – शेख साबिल), साक्षित परवीन (पिता – शेख रज्जाक), रेहान परवीन (पिता – शेख सबीर खान), शहनाज बेगम (पति – शेख राजू), अलीशा (पिता – शेख सलीम) और अयान शेख (पिता – शेख) शामिल हैं.
इस वारदात के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई. माहौल को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया. ताकि हालात कंट्रोल में रहे. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. SSP रजनेश सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB




