जंगल के पास सजी 52 परियों की महफिल, अचानक पहुंच गई पुलिस, जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A gathering of 52 fairies was held near the forest, but the police suddenly arrived, arresting four gamblers and sending them behind bars.

जंगल के पास सजी 52 परियों की महफिल, अचानक पहुंच गई पुलिस, जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर: रायपुर जिला में थाना आरंग क्षेत्र में जंगल के पास जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया. जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 45,000 रुपए और ताशपत्ती जब्त किया गया. जुआरियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 726/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज किया गया है  एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम छटेरा स्थित मुनीबाबा जंगल के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रुपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 4 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 45,000/-रूपये और ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के खिलाफ थाना आरंग में अपराध क्रमांक 726/25 धारा 3(2) छत्तीसगढ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का जुर्म दर्ज कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. कामता सिन्हा उम्र 50 साल निवासी लोधीपारा थाना आरंग रायपुर
02. कैलाश ठाकुर उम्र 54 साल निवासी लोधीपारा थाना आरंग रायपुर
03. मेघनाथ निषाद उम्र 39 साल निवासी लोधीपारा थाना आरंग रायपुर
04. चौतराम निषाद उम्र 30 साल निवासी ग्राम बनचरौदा थाना आरंग रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t