सर्दियों की छुट्टियां और नए साल का जश्न मनाने रायपुर से गोवा तक सफर होगा आसान, 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
Traveling from Raipur to Goa will be easy for the winter holidays and New Year celebrations. A special train will run from December 20. See schedule.
रायपुर : अगर आप सर्दी की छुट्टियों में Goa जाने का प्लान कर रहे हैं. तो आपके लिए एक अच्छी खबर है..रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गोवा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. ये स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर से 10 जनवरी तक हर शनिवार को चलेगी. तो आपने भी अब तक छुट्टियों में कही जाने का प्लान नहीं किया है. तो अब आप नए साल में गोवा जाने का पूरा प्लान कर लें...
रायपुर. रेलवे ने शीतकालीन के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली एक्स्ट्रा भीड़ को ध्यान में रखते बिलासपुर-मडगांव-बिलासपुर के मध्य 4 फेरे के लिये साप्ताहिक शीतकालीन स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का फैसला लिया है. बिलासपुर-मडगांव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 20, 27 दिसम्बर, 3 एवं 10 जनवरी को हर हफ्ते शनिवार तथा मडगांव बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन मडगांव से 22, 29 दिसम्बर, 5 एवं 12 जनवरी को प्रत्येक सोमवार को चलेगी. स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज जोन के भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाँव, गोंदिया एव नागपुर स्टेशनों में दिया गया है.
गाड़ी नम्बर 08241 बिलासपुर-मडगांव शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 दिसम्बर तथा 3 एवं 10 जनवरी हर शनिबार को बिलासपुर से 14.45 बजे रवाना होकर भाटापारा 15.40 बजे, रायपुर 16.55 बजे, दुर्ग 17.50 बजे, राजनादगांव 18.23 बजे, गोंदिया 20.20 बजे, नागपुर 23.10 बजे, वर्धा 00.10 बजे, बड़नेरा 2.57 बजे, अकोला 4.20 बजे, मलकापुर 5.48 बजे, भुसावल 6.30 बजे, जयगांव 6.58 बजे, मनमाड 9.10 बजे, नाशिक रोड 10.12 बजे, कल्याण 12.47 बजे, पनवेल 13.15 बजे, पेन 13.48 बजे, रोहा 14.25 बजे, मनगांव 14.50 बजे, चिपलून 16.40 बजे, संगमेश्वर रोड 17.42 बजे, रत्नागिरी 19.00 बजे एव मडगांव 2.15 बजे पहुंचेगी.
इसी तरह गाड़ी नम्बर 08242 मडगांव-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 22 और 29 दिसम्बर और 5 एवं 12 जनवरी को हर सोमवार को मडगांव 5.30 बजे, रत्नागिरी 10.40 बजे, संगमेश्वर रोड 11.24 बजे, चिपलून 12.40 बजे, मनगांव 14.52 बजे, रोहा 15.50 बजे, पेन 17.08 बजे, पनवेल 18.30 बजे, कल्याण 19.15 बजे, नाशिक रोड 21.50 बजे, मनमाड 23.00 बजे, भुसावल 1.10 बजे, मलकापुर 01.50 बजे, अकोला 3.17 बजे, बड़नेरा 5.27 बजे, वर्धा 6.20 बजे, नागपुर 7.40 बजे, गोंदिया 9.55 बजे, राजनादगांव 11.27 बजे, दुर्ग 12.20 बजे, रायपुर 13.05 बजे, भाटापारा 14.00 बजे एवं बिलासपुर 16.00 बजे पहुचेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



