दशहरा उत्सव के बाद घर में घुसकर युवकों ने महिलाओं को डंडों से पीटा, बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट और घमकी, पांच घायल, वीडियो वायरल

Following the Dussehra celebrations, a group of youths entered a house and beat the women with sticks; an elderly woman was also assaulted and threatened. Five people were injured, and a video of the incident has gone viral.

दशहरा उत्सव के बाद घर में घुसकर युवकों ने महिलाओं को डंडों से पीटा, बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट और घमकी, पांच घायल, वीडियो वायरल

बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के मंगला में मंगलवार को दशहरा उत्सव के बाद जमकर बवाल हुआ. आपसी रंजिश में मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं को डंडे से जमकर पीटा. इस दौरान विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही बुजुर्ग महिला के साथ भी मारपीट की गई. हमले में दो महिलाओं और तीन युवकों को चोटें आई हैं. घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं पीड़ितों पर पुलिस थाना में मामले में समझौता बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप हैं. यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगला में आपसी रंजीश को लेकर मंगलवार रात मोहल्ले के युवकों ने घर घुसकर महिलाओं पर हमला कर दिया. गाली-गलौच करते हुए डंडे से जमकर मारपीट की. उन्होंने बुजुर्ग महिला को भी नहीं बक्शा. हमलवरो ने घर के भीतर मौजूद पुरुषों की भी पिटाई कर दी. पड़ोसियों के दखल से किसी तरह बदमाशों को रोका गया.
वारदात के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मारपीट की शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की. पीड़ितों का आरोप है कि थाना में उन पर समझौता कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया गया. हालांकि मारपीट के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों पर जुर्म दर्ज कर लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb