दशहरे के दिन आकाश झूले से गिरकर मीना बाजार घूमने गए युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, नशा बनी वजह!, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

A young man died after falling from an 'Aakash Jhoola' (giant wheel) while visiting the Meena Bazaar on the day of Dussehra; the family is plunged into grief. Intoxication is suspected to be the cause, and questions have been raised regarding safety arrangements.

दशहरे के दिन आकाश झूले से गिरकर मीना बाजार घूमने गए युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम, नशा बनी वजह!, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया में दशहरे के दिन मीना बाजार में बड़ा हादसा हो गया. यहां आकाश झूले से ऊंचाई से गिरने की वजह से पठानपारा निवासी नकुल निषाद 39 साल के युवक की मौत हो गई.यह हादसा खरसिया थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक नकुल निषाद मंगलवार को दशहरे के दिन खरसिया नगर पालिका परिषद के मैदान में लगे मीना बाजार घूमने गया था. शाम के समय वह आकाश झूले में बैठा था. इसी दौरान वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया. गिरने से उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद वह बेहोश हो गया.
अस्पताल ले जाने से पहले मौत
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई. लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
शराब के नशे में होने की चर्चा, जांच जारी
बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था और इसी वजह से उसका संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. हादसे के बाद मीना बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb