दशहरा कार्यक्रमों के रामलीला के दौरान हादसे, कहीं मंच पर गिरा जलता रॉकेट, तो इधर भीड़ में फूटे पटाखे, हनुमान बने युवक समेत 3 झुलसे, इलाज जारी
Accidents occurred during Ramlila performances as part of Dussehra celebrations: in one instance, a burning rocket fell onto the stage, while in another, firecrackers went off amidst the crowd. Three people, including a youth dressed as Hanuman, sustained burns and are currently undergoing treatment.
धमतरी-अंबिकापुर-जशपुर-बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में विजयदशमी के अवसर पर कुछ शहरों से कार्यक्रम के दौरान अप्रिय घटना भी सामने आई है. कहीं आतिशबाजी करने के दौरान जलता हुआ रॉकेट मुख्य स्टेज तक पहुंच गया, जिससे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तो कहीं आतिशबाजी के पटाखे से दो लोग घायल हो गए. वहीँ धमतरी में रावण दहन के दौरान स्प्रे से निकली आग अचानक भड़क उठी. जिसकी चपेट में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत तीन लोग आ गए. घायलों में हनुमान की भूमिका निभा रहे हेमंत ध्रुव की हालत नाजुक बताई जा रही है.
इन घटनाओं ने आयोजन की तैयारी और लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लाखों रुपये फूंके जाने के बाद भी ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए क्या कोई तैयारी नहीं होती?
पहला मामला- धमतरी में रामलीला के दौरान हनुमान बने युवक समेत 3 झुलसे
धमतरी : रामलीला मंचन और रावण दहन के दौरान आग का प्रदर्शन करना कुछ लोगों के लिए भारी पड़ गया. ज्वलनशील स्प्रे से निकली आग अचानक भड़क उठी. जिसकी चपेट में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक समेत तीन लोग आ गए. हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आग से झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में हनुमान की भूमिका निभा रहे हेमंत ध्रुव की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह मामला धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिपली का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दशहरा पर्व के अवसर पर रामलीला मंचन और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. रामलीला मंचन के दौरान कुछ लोग आग का प्रदर्शन कर रहे थे. इसके लिए ज्वलनशील स्प्रे का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान स्प्रे से निकली आग अचानक तेज हो गई और पास मौजूद कलाकार उसकी चपेट में आ गए.
हादसे में हनुमान की भूमिका निभा रहे हेमंत ध्रुव गंभीर रूप से झुलस गए. उनके साथ दो अन्य लोग भी आग की चपेट में आ गए. आग लगते ही तीनों खुद को बचाने की कोशिश करने लगे. अचानक भड़की लपटों को देखकर कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई.
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हेमंत ध्रुव को नजूल हालत में सिविल अस्पताल नगरी में भर्ती कराया गया है. अन्य घायलों का भी इलाज कराया जा रहा है. फिलहाल घायलों के शरीर के कितने हिस्से झुलसे हैं. इसकी विस्तृत चिकित्सकीय जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे की वजह से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शकों में भी अफरा-तफरी फैल गई. अचानक हुई इस घटना से लोग घबरा गए. कुछ लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे.
रामलीला मंचन के दौरान हुए इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आग की तेज लपटें दिखाई दे रही हैं. अचानक आग भड़कने के बाद उसकी चपेट में आए लोग खुद को बचाने का प्रयास करते नजर आते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. इस हादसे ने सार्वजनिक धार्मिक कार्यक्रमों में आग से जुड़े प्रदर्शन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
दुसरा मामला- अंबिकापुर में रावण दहन के दौरान हादसा
सरगुजा के अंबिकापुर में मंगलवार को पीजी कॉलेज मैदान में रावण दहन कार्यक्रम में आतिशबाजी अनियंत्रित हो गई. जलता हुआ रॉकेट सीधा मुख्य स्टेज तक जा पहुंचा. कपड़े से बने छत पर चिंगारी भड़क उठी. घटना से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फायर फाइटर टीम ने चिंगारी पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की, जिससे बड़ी अनहोनी होने से टल गई. घटना से पटाखों के संचालन में लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं.
तीसरा मामला- जशपुर में रावण दहन के दौरान टला हादसा
जशपुर में भी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रणजीता स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी के समय एक पटाखा अचानक भीड़ के बीच जा गिरा. पटाखे की चपेट में आने से दो लोगों को चोटें आईं.
पटाखा भीड़ में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. दो लोगों को चोटें आईं. हादसे के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई.
चौंथा मामला- बिलासपुर में दहन शुरू होते ही जोरदार विस्फोट
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में विजयादशमी पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम उस समय अफरा-तफरी में बदल गया. जब रिमोट कंट्रोल से दहन शुरू होते ही जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके के साथ उठे धुएं और आतिशबाजी के बीच मंच के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. कार्यक्रम की कवरेज कर रहे दो पत्रकार इसकी चपेट में आकर मामूली रूप से झुलस गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों की हालत सामान्य है.
हादसे के दौरान मंच पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. रावण दहन शुरु होते ही हुए विस्फोट ने आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. धमाके के बाद कुछ देर तक आयोजन स्थल पर हड़कंप की स्थिति बनी रही. अन्य लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



