अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, ढाबे के तंदूर की भट्टी को मारी टक्कर, एक बिजनेसमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत, दूसरा घायल
A high speed car lost control and overturned, hit the dhaba's tandoor oven, one businessman died on the spot, another injured
रायपुर : रायपुर में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में युवक के दोस्त को हल्की चोंटे आई हैं. घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक रायपुर के सुंदर नगर का रहने वाला बिजनेसमैन आशुतोष अग्रवाल उम्र 27 साल शनिवार रात 3 बजे के करीब वह ललित महल होटल से कव्वाली कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहा था. कार में उसका दोस्त भी सवार था. कार तेज रफ्तार में सेरी खेड़ी के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई. फिर वह डिवाइडर पार करते हुए सड़क पर पलट गई.
कार पलटते हुए सड़क किनारे ढाबे के तंदूर की भट्टी को टक्कर मार दी. जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार के भीतर बैठा आशुतोष बुरी तरह घायल हो गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कार में उसका दोस्त भी सवार था उसे हल्की चोंटे आईं है.
इस हादसे के बाद उसने ही पुलिस को खबर दी. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



