पीएम मोदी की सभा में जा रहे भाजपा नेता और महिला की सड़क हादसे में मौत, पुलिया से जा गिरी बोलेरो, 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल, इलाके में पसरा मातम

BJP leader and woman going to PM Modi's rally died in a road accident, Bolero fell off a culvert, 7 BJP workers injured, mourning spread in the area

पीएम मोदी की सभा में जा रहे भाजपा नेता और महिला की सड़क हादसे में मौत, पुलिया से जा गिरी बोलेरो, 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल, इलाके में पसरा मातम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से बिलासपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी. बताया जा रहा है कि, बोलेरो सवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर मोहभाठा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. हादसे में एक महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 7 लोग घायल हो गए हैं. हादसा कोटमी के पास सोन नदी पर बने पुलिया में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के मोहभाठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं की वाहन हादसे का शिकार हो गई. हादसे में एक महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोटमी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत सोन नदी पर बने पुलिया में हुई.
दरअसल बोलेरो सवार 9 लोग मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) जिले के ताराबहरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर मोहभाटा जा रहे थे. बोलेरो में बीजेपी के कार्यकर्ता सवार थे. पेंड्रा और कोटमी के बीच मेन रोड में सोन नदी के पुल के ऊपर जब गाड़ी पहुंची उसी वक्त पेंड्रा के पंडरीखार गांव की रहने वाली रमिताबाई उसी वक्त नदी में पुल के ऊपर खड़े होकर फूल विसर्जन कर रही थी कि बोलेरो ने महिला को ठोकर मारते हुए अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी. इस हादसे में बाबूराम चौधरी और महिला रमिता बाई कुल दो की मौत हो गई जबकि अन्य 8 घायल हो गए हैं जिनमें से 4 की हालत नाजुक है. जिन्हे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है और 4 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गौरेला में चल रहा है. वहीं जिला अस्पताल में घायलों को देखने के लिए जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी, एसडीएम अमित बेक, एसडीओपी निकिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और घायलों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया.
ग्रामीणों के मुताबिक बोलेरो का चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था और जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां संकरी पुलिया और मोड़ भी है. ग्रामीणों ने बताया जिस महिला राहगीर की मौत हुई है वह सोन नदी में फूल का विसर्जन करने जा रही थी. तेज रफ्तार होने की वजह से बोलेरा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और महिला को ठोकर मारते हुए पुलिया से नीचे जा गिरा. इस हादसे में महिला राहगीर और बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई., वहीं 7 लोग घायल हो गए.
आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी. जिसके बाद पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी सहित पूरे प्रशासन ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों की जानकारी ली. साथ ही इलाज की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
इसके पहले भी साल 2023 में बिलासपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने मनेंद्रगढ़ से जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की कार कारीआम केंदा घाटी में दुर्घनाग्रस्त हुई थी. उस हादसे में भी कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI